Class 9 hindi Ardhvarshik paper 2024 - कक्षा 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2024 की तैयारी के लिए आप नीचे दिए गये 9th hindi paper के सभी प्रश्न अवश्य याद करके जाएं क्योंकि नीचे दिया गया Class 9th hindi ardhvaarshik paper 2024 वार्षिक परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार महत्वपूर्ण प्रश्न पात्र है तो आप सभी प्रश्न अवश्य याद करके जाएं
Class 9th hindi ardhvaarshik paper 2024-25 Full Solution
रोल न …………………
102- A
अर्धवार्षिक परीक्षा 2024-25
कक्षा – 9वी
विषय – हिन्दी
(कुल प्रश्नों की संख्या :23) कुल मुद्रित पृष्ठो की संख्या:06
समय: 3 घण्टा। पूर्णांक -75
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए -
(i) रसखान कहाँ जन्म लेना चाहते हैं ?
(क) ब्रजभूमि में
(ग) अयोध्या में
(ख) राजस्थान में
(घ) बुंदेलखण्ड में
(ii) 'ग्राम श्री' कविता के रचनाकार हैं-
(क) माखनलाल चतुर्वेदी
(ग) राजेश जोशी
(ख) सुमित्रानंदन पंत
(घ) केदारनाथ अग्रवाल।
(iii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म (तत्व) क्या कहलाते हैं ?
(क) छंद
(ख) शब्द शक्ति
(ग) अलंकार
(घ) काव्यं गुण
(iv) किस जानवर को कभी क्रोध नहीं आता है ?
(क) बैल
(ख) कुत्ता
(ग) गाय
(घ) गधा
(v) माता-पिता में समास है-
(क) तत्पुरुष समास
(ख) द्वन्द्व समास
(ग) द्विगु समास
(घ) कर्मधारय समास
(vi) मृत्यु का तरल दूत कौन था
(क) जोर की आँधी
(ख) प्रचंड ताप
(ग) तेज गति से आता बाढ़ का पानी
(घ) गहरा तालाब
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(i).............. आए बड़े बन ठन के सँवर के।
(ii) महाकाव्य में जीवन का……….. चित्रण होता है।
(iii) छंद के……….. प्रकार होते हैं।
(iv) जूता ……….से हमेशां कीमती रहा है।
(v) रचना के आधार पर वाक्य के…… प्रकार होते हैं।
(vi) मेरे संग की औरतें की लेखिका………. हैं।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए -
'अ' 'ब'
(i) श्रीकृष्ण (क) अनुप्रास अलंकार
(ii) चारुचंद्र की चंचल किरणें (ख) पीताम्बर
(iii) डाँडे (ग) वर्ड वाचर
(iv) सालिम अली (घ) तिब्बत
(v) आदान (ङ) बाढ़ की सूचना
(vi) जन संपर्क विभाग (च) प्रदान
प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए -
(i) ऊँचे कुल में जन्म लेकरं क्या करना चाहिए?
(ii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व क्या कहलाते हैं?
(iii) कहानी के कितने तत्व माने गए हैं?
(iv) पंचामृत में कौन-सा समास है?
(v) दोहा छंद में कितनी मात्राएँ होती हैं?
(vi) ब्रिटिश राज का गहना क्या है?
प्रश्न 5. सत्य/असत्य छाँटकर लिखिए
(i) प्रगतिवादी कवियों ने अनेक प्रयोग किए हैं।
(ii) दोहा मात्रिक छंद है।
(iii) हीरा और मोती गया के बैल थे।
(iv) ही, मात्र, भर निपात शब्द हैं।
(v) (i) माखनलाल चतुर्वेदी को देश की आजादी के लिए जेल जाना पड़ा था।
(vi) रामस्वरूप की बेटी का नाम उमा था।
प्रश्न 6. भक्तिकाल को हिंन्दी साहित्य का स्वर्णयुग क्यों कहते हैं ?
2
अथवा
प्रगतिवादी काव्य की विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 7. ब्रजभूमि के प्रति कवि रसखान का प्रेम किन-किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है ?
2
अथवा
किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों ?
प्रश्न 8. गाँव को 'मरकत डिब्बे सा खुला' क्यों कहा गया है ?
अथवा
कवि ने पीपल को ही बड़ा बुजुर्ग क्यों कहा है?
प्रश्न 9. रसखान की दो रचनाओं के नाम लिखिए।
अथवा
माखनलाल चतुर्वेदी के काव्य के भाव पक्ष पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 10. पाठ्य मुक्तक और गेय मुक्तक में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
संचारी भाव किसे कहते हैं एवं इनकी कितनी संख्या मानी गई है ?
प्रश्न 11. वीर रस की परिभाषा लिखते हुए एक उदाहरण दीजिए।
अथवा
उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 12. कहानी किसे कहते हैं ? दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
अथवा
रेखाचित्र किसे कहते हैं ?
प्रश्न 13. कोई वस्तु हमारे लिए उपयोगी हो, न हो लेकिन टी.वी. पर विज्ञापन देखकर हम उसे खरीदने के लिए अवश्य लालायित होते हैं। क्यों ?
2
अथवा
किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया ?
प्रश्न 14. उस समय के तिब्बत में हथियार का कानून न रहने के कारण यात्रियों को किस प्रकार का भय बना रहता था ?
2
अथवा
हीरा और मोती ने शोषण के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन उसके लिए प्रताड़ना भी सही। हीरा-मोती की इस प्रतिक्रिया पर तर्क सहित अपने विचार प्रकट करें।
प्रश्न 15. प्रेमचंद की भाषा-शैली की विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
महादेवी वर्मा की दो गद्य रचनाओं के नाम लिखिए।
प्रश्न 16. निम्नलिखित शब्दों का समास-विग्रह कर समास का नाम बताइए -
नवग्रह, राम-श्याम ।
अथवा
निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम तथा तद्भव शब्द अलग कीजिए-
मुख्य, सूखा, श्यामल, घोड़ा।
प्रश्न 17. रीढ़ की हड्डी एकांकी का क्या उद्देश्य है ? लिखिए।
अथवा
मृत्यु का तरल दूत' किसे कहा गया है और क्यों ?
प्रश्न 18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-
हँसमुख हरियाली हिम-आतप
सुख से अलसाए से सोए,
भीगी अँधियाली में निशि की
तारक स्वप्नों में से खोए
मरकत डिब्बे सा खुला ग्राम
जिस पर नीलम नभ
आच्छादन निरूपम हिमांत में स्निग्ध शांत
निज शोभा से हरता जन मन !
अथवा
क्षितिज अटारी गहराई दामिनि दमकी,
क्षमा करो गाँठ खुल गई अब भरम की,
बाँध टूटा झर-झर मिलन के अनु ढरके।
मेघ आए बड़े बन-ठन के सैवर के।
प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
लोग पक्षियों को आदमी की नज़र से देखना चाहते हैं। यह उनकी भूल है, ठीक उसी तरह, जेसे जंगलों और पहाड़ों, झरनों और आबशारों को वो प्रकृति की नज़र से नहीं, आदमी की नज़र से देखने को उत्सुक रहते हैं। भला कोई आदमी अपने कानों से पक्षियों की आवाज का मधुर संगीत सुनकर अपने भीतर रोमांच का सोता फूटता महसूस कर सकता है ?
अथवा
तुम मुझ पर या हम सभी पर हँस रहे हो, उन पर जो अँगुली छिपाए और तलुआ घिसाए चल रहे हैं, उन पर जो टीले को बटकाकर बाजू से निकल रहे हैं। तुम कह रहे हो मैंने तो ठोकर मार-मारकर जूता फाड़ लिया, अँगुली बाहर निकल आई, पर पाँव बच रहा और में चलता रहा, मगर तुम अँगुली को ढाँकने की चिन्ता में तलुवे का नाश कर रहे हो। तुम चलोगे कैसे ?
प्रश्न 20. 'राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त' पर पिता तथा बेटे का संवाद लिखिए।
अथवा
'मेरा विद्यालय' विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज से अलग उसके अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। परिचित तो बहुत होते हैं, पर मित्र बहुत कम होते हैं। क्योंकि मैत्री एक ऐसा भाव है, जिसमें प्रेम के साथ समर्पण और त्याग की भावना मुख्य होती है। मैत्री में सबसे आवश्यक है, परस्पर विश्वास। मित्र ऐसा सखा, गुरु और माता है, जो सबके स्थानों को पूर्ण करता है। 4
प्रश्न- (1) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
(2) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
(3) मैत्री में कौन-कौन-से भाव सम्मिलित हैं ?
अथवा
पर्वत कहता शीश उठाकर, तुम भी ऊँचे बन जाओ। सागर कहता है लहराकर, मन में गहराई लाओ । समझ रहे हो क्या कहती है उठ उठ गिर-गिर तरल तरंग। भरलो-भरलो अपने मन में मीठी-मीठी मृदुल उमंग ॥ पृथ्वी कहती धैर्य न छोड़ों, कितना ही हो सिर पर भार। नभ कहता है, फैलो इतना ढक लो तुम सारा संसार ॥
प्रश्न- (1) उपर्युक्त काव्याशं का उचित शीर्षक लिखिए।
(2) कवि इस काव्यांश से क्या संदेश देना चाहता है?
(3) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
प्रश्न 22. अपने बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होने के लिए अपने मित्र को आमंत्रण-पत्र लिखिए।
4
अथवा
अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय को प्रार्थना-पत्र लिखकर शुल्क मुक्ति के लिए निवेदन कीजिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए -
(i) जीवन में खेलों का महत्व
(ii) वृक्षारोपण
(iii) विद्यार्थी और अनुशासन,
(iv) कम्प्यूटर की उपयोगिता,
(v) विज्ञान के बढ़ते चरण
यह भी पढ़िए -
क्लास 9th हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2024 PDF
क्लास 9th अंग्रेजी अर्धवार्षिक पेपर 2024 PDF
क्लास 9th विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 PDF
क्लास 9th सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 PDF
क्लास 9th गणित अर्धवार्षिक पेपर 2024 PDF
क्लास 9th संस्कृत अर्धवार्षिक पेपर 2024 PDF
Note - सभी लिंक जल्दी Active कर दी जाएगी आप चेक करते रहे।
परीक्षा की तैयारी, पुराने पेपर, मॉडल पेपर, प्रश्न बैंक, नोट्स, के लिए App डाउनलोड करें
Note - छात्रों कक्षा नवी हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2024 के लिए यह नमूने प्रश्न पत्र में दिए गए सभी प्रश्न अवश्य याद करके जाएं और अपनी तरफ से पूरी तरह तैयारी करे।
एक टिप्पणी भेजें