Class 9th Hindi Ardhvarshik Paper 2024 - हेलो प्यारे छात्रों आज हम इस पोस्ट में क्लास 9th हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2024 की पूरी तैयारी के लिए शानदार Article लेकर आए जिससे आप कम समय में कक्षा नवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर की तैयारी कर सकते हैं और अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कक्षा 9 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर कैसा आने वाला है कक्षा 9वी हिंदी अर्धवार्षिक पेपर में कौन-कौन से प्रश्न आने वाले हैं यह सारी जानकारी आपको इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं तो छात्रों अगर आप भी कक्षा 9वी वीं में पढ़ते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से अवश्य पढ़ें -
क्लास 9th हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2024 | Class 9th hindi ardhvaarshik paper 2024
Class 9th hindi Ardhvarshik Paper 2024
विषय – हिंदी
कक्षा — 9वीं
समय- 03:00 घण्टे पूर्णांक- 75
निर्देश :―
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 30 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1.सही विकल्प चुनकर लिखिए-
हिंदी साहित्य का सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य है-
(अ) पद्मावत
(ब) रामचरितमानस
(स) पृथ्वीराज रासो
(द) रमाल रसो
प्रेम मार्गी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं
(अ) कबीर
(ब) तुलसीदास
(स) जायसी
(द) सूरदास
छंद को पढ़ते-पढ़ते आने वाला विराम कहलाता है-
(अ) गति
(ब) यति
(स) तुक
(द) गण
किस रास्ते से तिब्बत में हिंदुस्तान का व्यापार होता है।
(अ) नेपाल
(ब) आगरा
(स) कोकड
(द) चीनी
फोटो खिंचवाते समय किस परंपरा की ओर संकेत किया गया है-
(अ) नए कपड़े पहने की
(ब) अच्छे जूते पहनने की
(स) चेहरे पर मुस्कान लाने की
(द) फोटोग्राफर से अच्छी फोटो लगाने का अनुरोध किया
शंकर शारिरिक रूप से विकृत होने के कारण -
(अ) ठीक से चल नहीं सकता
(ब) ठीक से रो नहीं सकता
(स) ठीक से बैठ नहीं सकता
(द) ठीक से गा नहीं सकता
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
कैदी और कोयल दोनों ही……... देश के वासी है। (स्वतंत्र/ गुलाम)
एक भारतीय आत्मा …………. को कहा जाता है। (माखनलाल चतुर्वेदी /महादेवी वर्मा)
पत्थरों द्वारा पानी पीना में ……….. अलंकार हैं।(रूपक /मानवीकरण)
जूता सदैव ही टोपी से……... रहता है ( कीमती/ सस्ता)
लेखिका की मां की शादी होने से पहले ही …………. मृत्यु हो गई थी। ( नानी की / मौसी की)
उर्दू में तालीम शब्द का अर्थ…….. होता है। ( शिक्षा / अशिक्षा)
प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइए-
(अ) (ब)
रातोंरात (अ) विसर्ग संधि
त्रिफला (ब) देशज शब्द
निरोग (स) विदेशज शब्द
सोटा लोटा डिबिया (द) निपात शब्द
अफसर ड्राइवर टिफिन (इ) रात ही रात में
भी,ही भर (फ) तीनों फलों का समूह
प्रश्न 4 सत्य / असत्य लिखिए -
सुमित्रानंदन पंत प्रकृति प्रेमी कवि थे।
ईश्वर काबा कैलाश में मिल सकता है।
रस युक्त वाक्य ही काव्य है कथन आचार्य विश्वनाथ का हैं।
जिसके कारण मन में भाव जाग्रत होते हैं उसे आलंबन कहते हैं।
सद्गुणों का इतना आदर कहीं नहीं देखा
रामस्वरूप के पती का नाम उमा था
प्रश्न 5 एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर लिखिए
विस्तृत कलेवर वाले काव्य को कहते हैं?
बालू के सांपों में कौन सा अलंकार है?
साहित्यक पुरखे किसे कहा गया है
महादेवी वर्मा किस प्रदेश की नगर परिषद के सदस्य थीं
पान वाले की बिक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी?
रीड की हड्डी एकांकी के रचनाकार का नाम लिखिए
प्रश्न 6 हथकड़ियों को कहना क्यों कहा गया है ?
अथवा
अरहर और सनई की किस कवि को कैसे दिखाई देते हैं?
प्रश्न 7 कबीर दास की शिल्प सौंदर्य की दो विशेषताएं लिखिए।
अथवा
सुमित्रानंदन पंत के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 8 कोयल की कूक सुनकर कवि माखनलाल चतुर्वेदी की क्या प्रतिक्रिया थी?
अथवा
गांव को मरकत डिब्बे सा खुला क्यों कहा गया है?
प्रश्न 9 भक्ति काल के दो कवि एवं प्रत्येक की दो दो रचनाओं के नाम लिखिए।
अथवा
छायावाद की विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 10 दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 11 मात्रिक छंद किसे कहते हैं? किसी एक मात्रिक छंद का नाम लिखिए ।
अथवा
वर्णिक छंद किसे कहते हैं? किसी एक वार्णिक शब्द का नाम लिखें।
प्रश्न 12 निबंध की दो विशेषताएं लिखिए।
अथवा
एकांकी की दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 13 प्रेमचंद की भाषा शैली की विशेषताएं लिखिए।
अथवा
छोटी बच्चियों को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया है?
प्रश्न 14 काजी होश में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती है?
अथवा
तिब्बत के लोग क्या लेकर घूमते हैं?
प्रश्न 15 हरिशंकर परसाई की दो रचनाए लिखते हुए उनकी भाषा शैली की विशेषताएं लिखिए।
अथवा
महादेवी वर्मा की दो रचनाए लिखते हुए उनकी भाषा शैली की विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 16 संधि की परिभाषा व प्रकार लिखिए।
अथवा
समास की परिभाषा व प्रकार लिखिए।
प्रश्न 17 बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में कौन-कौन सी बीमारी फैलने का खतरा होता है?
अथवा
रीड की हड्डी एकांकी का उद्देश्य लिखिए।
प्रश्न 18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-
मानुष हों तो वही रसखानि बसौ ब्रज गोकुल गाँव के ग्वारन।
जो पसु हो तो कहा बस मेरो चरौनित नंद की धेनु मंझारन ॥
पाहन हो तो वही गिरि को जो कियो हरिछत पुरंदर धारन।
जो खग हाँ तो बसेरो करौ मिलि कालिदी कूल कदंब की डारन् ॥
अथवा
हँस मुख हरियाली से हिम आतप
सुख से अलसाए से सोए ।
भींगी आँधियाली में निशि की
तारक स्वप्नों में से खोए ।
प्रश्न 19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग और विशेष सहित व्याख्या कीजिए।
जटिल प्राणियों के लिए सालिम अली हमेशा एक पहेली बने रहेंगे। बचपन के दिनों में उनकी एयर गन से घायल होकर गिरने वाली नीलकंठ की वह गौरैया सारी जिंदगी उन्हें खोज के नए नए रास्तों की तरफ ले जाती रही। जिंदगी की ऊंचाइयों में उनका विश्वास एक क्षण के लिए भी डिगा नहीं। वह लॉरेंस की तरह नैसर्गिक जिंदगी का प्रतिरूप बन गए थे।
अथवा
बहुत दिनों साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था। दोनों आमने -सामने या आस- पास बैठे हुए एक-दूसरे से मूक भाषा में विचार-विनिमय करते थे। एक-दूसरे के मन की बात कैसे समझ जाता, हम नहीं कह सकते। अवश्य ही उनमें कोई ऐसी जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।
प्रश्न 20 व्यायाम से होने वाले लाभ पर 100 शब्दों का एक अनुच्छेद लिखिए।
अथवा
हिंदी विषय में अनुवादक के लिए विज्ञापन लिखिए।
प्रश्न 21 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
हमारी जीवन शैली में कम्प्यूटर और इंटरनेट का दखल इस कदर बढ़ता जा रहा है कि संभव है कि आने वाले समय में इंसान, कम्प्यूटर और कम्प्यूटर, इंसान बन जाएगा। कम्प्यूटर विशेषज्ञ और लेखक कवि रे कुर्जवील ने भविष्यवाणी की है कि सन 2029 तक कम्प्यूटर और इंसान में तमीज कर पाना मुश्किल हो आएगा और सदी के अंत तक तो वे सर्वया एक रूप हो जाएँगे।
प्रश्न-
i. उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
ii. इंसान के कम्प्यूटर बन जाने से समाज को क्या खतरे है?
iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए
कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास, कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उसके पास । कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गस्त, कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही सिकस्त।
प्रश्न:-
i कई दिनों से चक्की उदास क्यों थी ।
ii उक्त पंक्तियाँ कौन सी प्राकृतिक आपदा की ओर इशारा करती हैं?
iii उक्त पंक्तियों का भावार्थ स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 22 शाला त्याग प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य के नाम से आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा
बैंक खाता खोलने के लिए बैंक प्रबंधक स्टेट बैंक सागर को आवेदन पत्र लिखिए।
प्रश्न 23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए-
i. विद्यार्थी जीवन जीवन का समय स्वर्ण युग
ii. दैनिक जीवन में इंटरनेट का महत्व
iii. वृक्ष हमारे प्रथम मित्र
iv. जल संरक्षण के उपाय
Note - कक्षा नवी हिंदी अर्धवार्षिक पेपर के लिए यह सभी प्रश्न अवश्य याद करके जाए और इसके अलावा अपनी तरफ से भी पूरी तैयारी कर के जाए
एक टिप्पणी भेजें