Class 6 science ardhvaarshik paper - कक्षा छठवीं अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2023 24 के लिए अगर आप 23 दिसंबर को होने वाला कक्षा छठवीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं कक्षा छठवीं विज्ञान पेपर कैसा आएगा कक्षा छठवीं विज्ञान पेपर कैसे डाउनलोड करें और इसके अलावा कक्षा 6 विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर की अच्छी तैयारी के लिए हम कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न भी देने वाले हैं जो आपके कक्षा 6 विज्ञान पेपर में आने की सबसे अधिक संभावना है इसलिए आप इन सभी प्रश्नों को याद करके जाएं जिससे आप कक्षा 6 विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर में उच्चतम अंक लेकर आ सके तो चलिए जान लेते हैं।
कक्षा छठवीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2023-24 Paper Pattern
अर्धवार्षिक मूल्यांकन 2023–24
विषय - विज्ञान
समय - 2:30 कक्षा - 6 पूर्णांक- 60
निर्देश -
1 . सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है
2. सभी प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रश्न क्र. 1 से 5 तक)
प्रश्न -1. …….….की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है।
प्रश्न -2. विटामिन C के अभाव से………… नामक रोग होता है।
प्रश्न -3. हमारे भोजन में ………. के अभाव से रतौंधी होती है।
प्रश्न -4. किसी सिलाई मशीन की सुई की गति…….…होती है।
प्रश्न -5. किसी साइकिल के पहिए की गति……….. होती है।
सत्य और असत्य चुनकर लिखिए (प्रश्न क्र. 6 से 10 तक)
(6) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिल्कुल एक समान होता है।
(7) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती है।
(8) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं।
(9) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं।
(10) तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon