Class 7 Vigyan Ardhvaarshik paper 2023-24 PDF Download

Class 7 Vigyan Ardhvaarshik paper - कक्षा सातवीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर PDF डाउनलोड कैसे करें या कक्षा 7 विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर ढूंढ ढूंढ कर अगर अब तक गए हैं तो आज की यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस पोस्ट में हम कक्षा 7 भी विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर के संबंध में बात करने वाले हैं कक्षा सातवीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर कैसा आने वाला है और कक्षा सातवीं विज्ञान पेपर में कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे और इतना ही नहीं इसके अलावा हम कक्षा 7 भी विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न भी आपको देने वाले हैं जो आपकी अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है तो चलिए देख लेते हैं -

Class 7 Vigyan Ardhvaarshik paper 2023-24 PDF Download


Class 7 Vigyan Ardhvaarshik paper 2023-24  

अर्धवार्षिक मूल्यांकन 2023–24


विषय - विज्ञान


समय - 2:30                                        कक्षा - 7                                            पूर्णांक- 60


निर्देश -

1 . सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है

2. सभी प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है 



बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक)


प्र-1. अमरबेल उदाहरण है किसी -


(i) स्वपोषी का


(ii) परजीवी का


(iii) मृतजीवी का


(iv) परपोषी का


प्र-2. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है ?


(क) मूल रोम


(ख) रंध्र


(ग) पर्णशिराएँ


(घ) बाह्यदल


प्र-3. तिलचट्टों के शरीर में वायु प्रवेश करती है, उनके -


(i) फेफड़ों द्वारा


(ii) क्लोमों द्वारा


(iii) श्वास रंध्रों द्वारा


(iv) त्वचा द्वारा


प्र-4.  पादप का जनन भाग होता है, उसका -


(i) पत्ती अथवा पर्ण


(ii) तना


(iii) मूल


(iv) पुष्प


प्र-5. परिपक्व होने पर अंडाशय विकसित हो जाता है-


(1) बीज में


(ii) पुंकेसर में


(iii) स्त्रीकेसर में


(iv) फल में


सत्य और असत्य चुनकर लिखिए (प्रश्न क्र. 6 से 10 तक)


(6) अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है।


(7) पादपों में प्रकाश संश्लेषण केवल दिन में, जबकि


श्वसन केवल रात्रि में होता है।


(8) मेंढक अपनी त्वचा के अतिरिक्त अपने फेफड़ों से भी श्वसन करते हैं।


(9) मछलियों में श्वसन के लिए फेफड़े होते हैं।


(10) अंतःश्वसन के समय वक्ष-गुहा का आयतन बढ़ जाता है।


Paper PDF download 

Post a Comment

और नया पुराने