MP board Class 10th Hindi previous year question paper with Solution

Class 10th Hindi previous year question paper - हेलो छात्रों आज हम आपके लिए क्लास 10 हिंदी प्रीवियस ईयर का क्वेश्चन पेपर Solution के साथ आपको बताने वाले हैं अगर आप क्लास 10th बोर्ड परीक्षा 2025 -26 की तैयारी कर रहे हैं तो यह प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि प्रीवियस ईयर पेपर से आने वाले पेपर पैटर्न का पता लगता है इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से अवश्य पढ़ें और अच्छी बात यह है कि हम क्लास 10TH हिंदी प्रीवियस ईयर पेपर के प्रश्नों के उत्तर भी आपको बताने वाले हैं तो चलिए जान लते हैं 

MP board Class 10th Hindi previous year question paper with Solution

MP board Class 10th Hindi previous year question paper with Solution


सही विकल्प का चयन कर लिखिए :

(i) 'वात्सल्य' के श्रेष्ठ कवि माने जाते हैं
(अ) तुलसीदास
(ब) सूरदास
(स) कबीरदास
(द) जयशंकर प्रसाद
उत्तर -(ब) सूरदास
(ii) हवा की थिरकन का सिमटा हुआ संकोच माना है :
(अ) मिट्टी को
(ब) फसल को
(स) आकाश को
(द) बरसात को
उत्तर - (ब) फसल को
(iii) वीर रस का स्थायी भाव है -
(अ) क्रोध
(ब) उत्साह
(स) भय
(द) रति
उत्तर -(ब) उत्साह
(iv) हालदार साहब को कंपनी के काम से कस्बे से गुजरना पड़ता था-
(अ) हर रोज
(ब) हर दूसरे दिन
(स) हर पंद्रहवें दिन
(द) हर तेरहवें दिन
उत्तर -(स) हर पंद्रहवें दिन
(v) वाच्य के प्रकार होते हैं -
(अ) 4
(ब) 3
(स) 5
(द) 2
उत्तर -(ब) 3
(vi) मधु कांकरिया की सहेली का नाम है
(अ) मणि
(ब) जितेन
(स) प्रियंवदा
(द) बसुंधरा

उत्तर -(स) प्रियंवदा
2. रिक्त स्थानों में सही विकल्प का चयन कर लिखिए :

(i) परशुराम ने....... का वध किया था। (सहस्रबाहु / रावण)
उत्तर - सहस्रबाहु
(ii) कामायनी एक....... है। (मुक्तक काव्य / महाकाव्य)
उत्तर - महाकाव्य
(iii) रस के.......... भेद हैं। (10, 15)
उत्तर - 10
(iv) बालगोबिन भगत की अवस्था ........ थी। (साठ के ऊपर / पैंसठ के ऊपर)
उत्तर - साठ के ऊपर
(v) "जिजीविषा" शब्द का अर्थ......... है। (जीने की इच्छा / जाने की इच्छा)
उत्तर -जीने की इच्छा
(vi) "मैं क्यों लिखता हूँ" पाठ के लेखक.......... हैं। (अज्ञेय / यशपाल
उत्तर - अज्ञेय

3. सत्य / असत्य चयन कर लिखिए

(i) कमल तालाब को छोड़कर आकाश में खिल रहे हैं।
उत्तर - सत्य 
(ii) चौपाई छन्द अर्द्ध सम मात्रिक छंद है।
उत्तर -असत्य
(iii) शीला अग्रवाल मन्नू भंडारी की माँ थीस
उत्तर -असत्य
(iv) बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई वादन के लिए 'भारत रत्न' मिला।
उत्तर -सत्य
(v) जिस भाव से किसी काम को करने या होने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं
उत्तर -सत्य
(vi) सभ्यता संस्कृति का परिणाम है।
उत्तर -सत्य

4. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए :

       (क).                                  (ख)
(i) संगतकार                -       (i) लखनऊ
(ii) छंद के प्रकार.         -       (ii) शहनाई वाद्रक
(iii) बिस्मिल्ला खाँ        -      (iii) 2
(iv) गले का हार होना     -      (iv) 3
(v) संधि के प्रकार           -      (v) मंगलेश डबराल
(vi) बालम खीरा             -     (vi) बहुत प्यारा

5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए

(i) किसकी आभा अट नहीं रही है?
उत्तर- फागुन की आभा अट नहीं रही है। 
(ii)प्रबंध काव्य के कितने भेद होते हैं?
उत्तर- प्रबंध काव्य के दो भेद होते हैं - महाकाव्य एवं खण्डकाव्य।
(iii) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा कहाँ लगवा दी गई?
उत्तर- इंडिया गेट पर 
(iv) "काला अक्षर भैंस बराबर" का क्या अर्थ है?
उत्तर- अनपढ़ होना या पढ़ा-लिखा नहीं होना.
(v) बाबू जी 'रामनामा बही' में कितने बार राम नाम लिखते थे?
उत्तर- बाबू जी 'रामनामा बही' में 200 बार राम नाम लिखते थे. 
(vi)"साना-साना हाथ जोड़ि" पाठ के आधार पर पहाड़ी कुत्ते कब भौंकते हैं
उत्तर- चांदनी रात में ही कुत्ते भोंकते हैं

प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक के प्रश्न

6 प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
रीतिकाल को श्रृंगारकाल क्यों कहा जाता है?

7. कवि सूरदास अथवा जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएँ निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए :
(i) दो रचनाएँ
(ii) भावपक्ष

गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है?
अथवा
फसल उपजाने के लिए आवश्यक तत्व कौन-कौन से हैं?
9 "राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद" पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं?

10 खण्डकाव्य किसे कहते हैं?
अथवा
अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए

11 'हास्य' रस की परिभाषा लिखते हुए उदाहरण भी लिखिए।
अथवा
दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

12 आत्मकथा और जीवनी में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए।

13. लेखिका मन्नू भंडारी के पिता रसोई को 'भटियार खाना' क्यों कहते थे ?
अथवा
मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है?

14. भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त की?
अथवा
काशी में हो रहे कौन-से परिवर्तन बिस्मिल्ला खाँ को व्यथित करते थे ?

15. स्वयं प्रकाश अथवा मन्नू भंडारी का लेखक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए :
(i) दो रचनायें
(ii) भाषा शैली

16. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए :
(i) जिसके आने की तिथि पता न हो।
(ii) जो सब कुछ जानता हो।
अथवा
समास विग्रह करके समास का नाम लिखिए।
(i) देशभक्ति
(ii) गंगा-यमुना

17. कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?
अथवा
भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री आपके खेल और खेलने की सामग्री से किस प्रकार भिन्न है?


Previous
Next Post »