Class 10th Science ardhvarshik paper 2024 - हेलो छात्रों अगर आप कक्षा दसवीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 के संबंध में खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं यहां पर हम आपको बताने वाले हैं आपका कक्षा 10 विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 कैसा आने वाला है और कौन-कौन से प्रश्न आपको याद करना है तो प्यारे छात्रों अगर आप भी कक्षा दसवीं में पढ़ते हैं तो इस आर्टिकल को पूरी ध्यान से अवश्य पढ़ें -
कक्षा 10 विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 / class 10th science half yearly paper 2024
MP board अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2024 के अनुसार कक्षा 10 विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाला है और परीक्षा का समय 9:00 से 12:00 तक रहेगा और अधिक जानकारी के लिए आप टाइम टेबल देख सकते हैं।
क्लास 9th विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 ऐसा आएगा
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा - 2024 -25
कक्षा - 10वीं
विषय - विज्ञान
समय- 03:00 घण्टा. पूर्णांक- 75
निर्देश :―
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न क्रमांक 5 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
प्रश्न क्रमांक 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
प्रश्न क्रमांक 19 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए -
पत्ती की सतह पर पाए जाने वाले छिद्र होते हैं -
स्टोमेटा
कुपिकाये
नेफ्रॉन
रोमछिद्र
मस्तिष्क में मुख्य सोचने वाला भाग है-
अग्र मस्तिष्क
पश्च मस्तिष्क
मेरुरज्जु
उपरोक्त में से कोई नहीं
दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य खाली स्थान को कहते हैं-
द्रुमिका
सिनेप्स
एग्जान
आवेग
किस कोशिका में अनुवांशिक संकेत निहित होते हैं -
DNA में
RNA में
कोशिका द्रव्य में
राइबोसोम में
वर्ण विच्छेपण होता है-
दर्पण से
प्रिज्म से
लैंस से
कांच के आयताकार टुकड़े से
समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या होती है-
a. अनंत पर
b. वक्रता केंद्र पर
c. फोकस पर
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 1.a. एक्वा रेजिया सांद्र, 2. c. सोडियम हाइड्रोजन क्लोराइड, 3. a. स्टोमेटा, 4. a,अग्र मस्तिष्क, 5. b. सिनेप्स, 6. a. DNA में, 7. b. प्रिज्म से, 8. a. अंनत पर
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
भ्रूण को मां के रुधिर से पोषण ……..नामक संरचना से प्राप्त होता है।
मानव शरीर में ऑक्सीजन परिवहन के लिए उत्तरदाई …………. होता है
दूर दृष्टि दोष का कारण नेत्र गोलक का…….. हो जाना है
सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का सामान्य नाम …………. है
धात्विक ऑक्साइड ………. प्रकृति के होते हैं
दो या दो से अधिक धातुओं के समांगी मिश्रण को………. कहते हैं
मिश्र धातु ……….. का उपयोग विद्युतीय तारों के परस्पर बेल्डिंग के लिए होता है
उत्तर- 1. प्लेसेंटा, 2. रक्त , 3. छोटा, 4. बेकिंग सोडा, 5. अम्लीय , 6. मिश्रधातु, 7. सोल्डर
प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइए
लिंग गुणसूत्र a. लेंस की क्षमता
मेंडल b. XY गुणसूत्र
डीएनए c. अनुवांशिकी के जनक
लैंगिक जनन d. अनुवांशिकी पदार्थ
उत्तल लेंस e. मनुष्य
डाइऑप्टर f. बीच में मोटा तथा किनारों पर पतला
मास्टर ग्रंथि g. एस्ट्रोजन प्रोजेस्ट्रोन
मादा हार्मोन h. पीयूष ग्रंथि
उत्तर- 1. - e, 2. - c , 3. - d , 4. - b , 5. - f , 6. - a , 7. - h , 8. - g
प्रश्न 4 एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर लिखिए-
किस धातु को छोड़कर अन्य सभी धातु कमरे के ताप पर ठोस अवस्था में पाई जाती हैं
चांदी के आभूषण पर काली परत किसकी होती है
डीएनए का पूरा नाम लिखिए
मनुष्य में शुक्राणु उत्पादन किस हारमोंस द्वारा होता है
दर्पण सूत्र लिखिए
मानव उत्सर्जन की कार्यात्मक इकाई क्या है
हृदय का कौन सा भाग शरीर के विभिन्न अंगों को रक्त प्रेषित करता है
सत्य/असत्य छाँटिए-
(i) ऊष्माक्षेपी रासायनिक क्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है।
(ii) CH3OH एक क्षार है, चूँकि इसमें OH उपलब्ध है।
(iii) धातुओं के ऑक्साइड प्रायः क्षारकीय प्रकृति के होते हैं।
(iv) R-CHO ऐल्डिहाइड (एल्केनेल) का सामान्य सूत्र है।
(v) बायाँ अलिन्द शरीर के विभिन्न भागों से आए ऑक्सीजनित रक्त को ग्रहण करता है।
(vi) मस्तिष्क का सोचने समझने वाला भाग पश्च मस्तिष्क है।
उत्तर- (i) असत्य, (ii) असत्य, (iii) सत्य, (iv) सत्य, (v) असत्य, (vi) असत्य
प्रश्न 5 अभिकारक एवं उत्पाद से क्या आशय है अथवा विस्थापन एवं द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में अंतर लिखिए
प्रश्न 6 एनोडीकरणZकिसे कहते हैं?
अथवा
सक्रियता श्रेणी का क्या महत्व है?
प्रश्न 7 हाइड्रोकार्बन क्या है ?उदाहरण देकर समझाइए ।
अथवा
उस अल्कोहल का नाम एवं संरचना सूत्र लिखिए। जिसके अणु में किन कारण परमाणु पाए जाते हैं?
प्रश्न 8 मनुष्य के पाचन में लार की क्या भूमिका है ?
अथवा
माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का बिजलीघर क्यों कहते हैं?
प्रश्न 9 अमीबा में पोषण की प्रक्रिया किस प्रकार किस प्रकार पूर्ण होती हैं?
अथवा
रुधिर के कार्य लिखिए।
प्रश्न 10 धमनी और शिरा में अंतर लिखिए ।
अथवा
रक्त और लसीका में अंतर लिखिए।
प्रश्न 11 मानव के वृषण के कार्य लिखिए।
अथवा
अमीबा में विखंडन के प्रकार होता है।
प्रश्न 12 मानव में मादा जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
अथवा
मानव नर जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न 13 जीन कोशिका के किस भाग में पाया जाते हैं ?
अथवा
मेंडल के स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम को लिखिए।
प्रश्न 14 लिंग निर्धारण में X एवं Y की भूमिका क्या है? आरेख द्वारा स्पष्ट कीजिए।
अथवा
मेंडल का पृथक्करण का नियम क्या है?
प्रश्न 15 प्रकाश के अपवर्तन के नियम लिखिए।
अथवा
गोलीय दर्पण किसे कहते हैं? इसके प्रकार लिखिए।
प्रश्न 16 स्नेल का नियम लिखिए ।
अथवा
किसी अवतल दर्पण द्वारा प्रतिबिंब किस प्रकृति पर बनेगा यदि-
(अ) वस्तु अनंत पर रखी हो (ब) वस्तु P तथा F के मध्य रखें
प्रश्न 17 रेडॉक्स अभिक्रिया क्या है? समीकरण लिखकर उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया को दर्शाइए।
अथवा
ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं? उष्माक्षेपी अभि क्रिया के 3 उदाहरण लिखिए।
प्रश्न 18 पादप हार्मोन जिबरेलिन के कार्य लिखिए।
अथवा
मानव मस्तिष्क का नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न 19 टिंडल प्रभाव उत्पन्न करने में प्रकीर्णन की भूमिका लिखिए।
अथवा
जरा दृष्टि दोष के कारण एवं निवारण लिखिए
प्रश्न 20 लवण किसे कहते हैं इसके चार कार्य लिखिए
अथवा
धावन सोडा और बेकिंग सोडा के 2-2 उपयोग लिखिए
प्रश्न 21 अपरूपता किसे कहते हैं कार्बन के दो रूपों के नाम एवं उपयोग लिखिए।
अथवा
साबुन कठोर जल के साथ झाग का निर्माण क्यों नहीं करते?
प्रश्न 22 मनुष्य के परिसंचरण तंत्र को दोहरा परिसंचरण क्यों कहते हैं इसका महत्व लिखिए।
अथवा
मनुष्य अमाशय और अग्नाशय की पाचन तंत्र में क्या भूमिका है? लिखिए।
Note - छात्रों अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए study Grow वेबसाइट पर आते रहे। और इस जानकारी को शेयर अवश्य करें।
ConversionConversion EmoticonEmoticon