Class 10th Hindi Ardhvarshik Paper 2024 - हेलो प्यारे छात्रों आज हम इस पोस्ट में क्लास 10th हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2024 की पूरी तैयारी के लिए शानदार Article लेकर आए अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कक्षा 10 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर कैसा आने वाला है कक्षा 10 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर में कौन-कौन से प्रश्न आने वाले हैं यह सारी जानकारी आपको इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं तो छात्रों अगर आप भी कक्षा दसवीं में पढ़ते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से अवश्य पढ़ें -
क्लास 10TH हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2024 / Class 10th hindi Half yearly paper 2024
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 के टाइम टेबल के अनुसार कक्षा दसवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 9 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले हैं और कक्षा दसवीं अर्धवार्षिक परीक्षा का समय सुबह 9:00 से दोपहर के 12:00 तक रहेगा और अधिक जानकारी के लिए लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी ऑफिशल टाइम टेबल देख सकते हैं
क्लास 10th हिन्दी अर्धवार्षिक पेपर 2024
Time Table
अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 — 25
कक्षा – 10वीं
विषय – हिंदी
समय- 03:00 घंटे। पूर्णांक- 75
निर्देश :―
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 30 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का हैशब्द सीमा 30 शब्द है ।
प्रश्न क्रमांक 16 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए -
1. गोपियों ने श्रीकृष्ण की तुलना की है -
(अ) हारिल की लकड़ी से।
(ब) नीम की लकड़ी से
(स) चंदन की लकड़ी से
(द) तुलसी की लकड़ी से
2. राम लक्ष्मण के गुरु का नाम था
(अ) परशुराम
(ब) विश्वामित्र
(स) भ्रुगू
(द) तुलसीदास
3. काव्य की शोभा बढ़ाने वाले कारक को कहते हैं-
(अ) रस
(ब) छंद
(स) अलंकार
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
4. कस्बे के चौराहे पर प्रतिमा लगी थी -
(अ) महात्मा गांधी की
(ब) भीमराव अंबेडकर की
(स) सरदार पटेल की
(द) सुभाष चंद्र बोस की
5. जो शब्द क्रिया की विशेषता प्रकट करते हैं उन्हें कहते हैं?
(अ) रीति विशेषण
(ब) जाति विशेषण
(स) क्रिया विशेषण
(द) इनमें से कोई नहीं
6. सांप निकलने पर डरकर भागे भोलानाथ आकर छुपे
(अ) घर के कमरे में
(ब) बैठक के कोने में
(स) पिताजी की गोद में
(द) मैया के आंचल में
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
रघुकुल में देवता भ्रमण ब्राह्मण, ईश्वर भक्त और... का बाद नहीं किया जाता था । (गाय /पक्षियों)
आलिंगन में आते-आते जो……. भाग गया । ( रूठकर / मुसक्या)
चौपाई के प्रत्येक चरण में ……….मात्राएं होती हैं । (16 16/ 24 24)
तेरी गठरी में लागा………. मुसाफिर जाग जरा। (जोर /चोर)
उड़ती चिड़िया पहचानना ……...है । (लोकोक्ति/ मुहावरा)
चौराहा में समास……. है । (द्विगु/ द्वंद)
प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइए
कामायनी (अ) छंद
दोहा (ब) खंडकाव्य
सुदामा चरित (स) महाकाव्य
शांत रस (द) मधु कांकरिया
आखरी सलाम (ई) धीरे-धीरे
रफ्ता रफ्ता (फ) निर्वेद
प्रश्न 4 सत्य/ असत्य लिखिए -
वीर व्यक्ति अपने प्रशंसा स्वयं करते हैं।
अमीरुद्दीन और बिस्मिल्लाह खान एक ही व्यक्ति का नाम है।
काशी संस्कृति की पाठशाला है।
मुहावरे और लोकोक्ति एक ही है।
उपकार मानने वाला कृतज्ञ कहलाता है।
सेवेन सिस्टर्स वॉटरफॉल असम में है
प्रश्न 5 एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर लिखिए
गेर गेर घोर गगन में कौन सा अलंकार है।
नेशनल कॉलेज में यशपाल का किससे परिचय हुआ था?
दिल्ली चलो नारा किसने दिया?
ऐसी बात जो लोगों द्वारा बोली जाती है और जवान पर चढ़ जाती है क्या कहलाती है
अज्ञेय ने मानव निर्मित सूरज किसे कहा है
भोलानाथ और उसके साथी टूटी चूहे दानी से क्या बनाते हैं
प्रश्न 6 सूरदास की काव्यगत विशेषताएं लिखिए।
अथवा
जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 7 गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए ?
अथवा
अवधी भाषा किन-किन क्षेत्रों में बोली जाती है?
प्रश्न 8 कवि जयशंकर प्रसाद आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहते थे?
अथवा
कृष्ण के प्रति अपने अनन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है?
प्रश्न 9 निराला की दो रचनाएं एवं हिंदी साहित्य में उसका स्थान स्पष्ट कीजिए ।
अथवा
फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से मिलना होता है?
प्रश्न 10 अन्योक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
रस किसे कहते हैं? आचार्य जगन्नाथ के अनुसार रस की परिभाषा लिखिए।
प्रश्न 11 ठुमक चलत रामचंद्र पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
अथवा
काव्य किसे कहते हैं? काव्य की दो भेदो को समझाइए।
प्रश्न 12 रेखाचित्र और संस्मरण में दो अंतर लिखिए।
अथवा
नाटक और एकांकी में अंतर लिखिए।
प्रश्न 13 सर्वेश्वर दास की भाषा शैली एवं दो रचनाओं के नाम लिखिए।
अथवा
राम वृक्ष बेनीपुरी एवं यशपाल की दो दो रचनाओं के नाम लिखिए।
प्रश्न 14 नवाब साहब ने किया सुनकर ही खिड़की के बाहर फेंक दिया उन्होंने ऐसा क्यों किया?
अथवा
मन्नू भंडारी के पिता का अंदाज शक्की क्यों हो गया था?
प्रश्न 15 सुषिर बाघो से क्या अभिप्राय हैं?
अथवा
शहनाई की दुनिया में डुमराव को क्यों याद किया जाता है?
प्रश्न 16 निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए-
(अ) मैं कल भोपाल जाऊंगी। ( प्रश्नवाचक )
(ब) राम घर जाता है ( आज्ञा वाचक)
अथवा
निम्नलिखित भाग मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए-
(अ) गागर में सागर भरना
(ब) तूती बोलना
प्रश्न 17 प्रकृति के अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है? लिखिए।
अथवा
कटाओ पर किसी भी दुकान का ना होना उसके लिए वरदान है। इस कथन के पक्ष में अपनातर्क लिखिए।
प्रश्न 18 निम्नलिखित पद्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए।
नाथ संभुधनु भंजनिहारा, होइहि केउ एक दास तुम्हारा ।।
आयिसु काह कहिअ किन मोही, सुनि रिसाई बोले मुनि कोही ।।
सेवकु सो जो करै सेवकाई, अरिकरनी करि करिअ लराई ।।
सुनहु राम जोहि सिवधनु तोरा, सहसबाहु सम से रिपु मोरा ।।
अथवा
मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी,
मुरझाकर गिररही पत्तियों देखो कितनी आज घनी।
इस गंभीर अनंत-नीलिमा में असंख्य जीवन इतिहास,
यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलनि उपहास।।
प्रश्न 19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए।
यह पितृ गाथा मैं इसलिए नहीं गा रही कि मुझे उनका गौरव-गान करना है, बल्कि मैं तो यह देखना चाहती
हूँ कि उनके व्यक्तित्व की कौन सी खूबी और खामियाँ मेरे व्यक्तित्व के ताने-बाने में गुँथी हुई हैं या कि अनजाने-अनचाहे किए उनके व्यवहार ने मेरे भीतर किन ग्रन्थियो को जन्म दे दिया।
अथवा
केवल बाहरी भिन्नता के आधार पर अपनी परम्परा और पीढ़ियों को नकारने वालों को क्या सचमुच इस बात का बिल्कुल एहसास नहीं होता कि उनका आसन्न अतीत किस कदर उनके भीतर जड़ जमाए बैठा रहता है । समय का प्रवाह भले ही हमें दूसरी दिशाओं में बहाकर ले जाएस्थितियों का दबाव भले ही हमारा रूप बदल दे, हमें पूरी तरह उससे मुक्त तो नहीं ही कर सकता।
प्रश्न 20 विज्ञापन लेखन से क्या आशय है?
अथवा
सूरदास के पद में गोपियों और उद्धव के मध्य हुए संवाद को अपने शब्दों में लिखिए।
प्रश्न 21 अपठित गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
राष्ट्रीय भावना में शौर्यभाव का अपना विशिष्ट स्थान है। राष्ट्र गौरव का बखान और उसकी रक्षा का प्रबल भाव जिस कविता में व्यक्त होता है, उस वीर भाव को शौर्य के अन्तर्गत गिना जाता है। शौर्य का भाव आत्मगौरव से परिपूर्ण होता है। हिन्दी कविता के सुदीर्घ इतिहास में इस भाव की प्रतिष्ठा प्राय: सभी युगों में होती रही है। आदिकाल से आधुनिक युग तक किसी न किसी रूप में शौर्य और देशप्रेम का भाव जाग्रत रहा है।
प्रश्न-
(i) उपर्युक्त गदयांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) शौर्य भाव क्या है?
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
अथवा
वीरों का कैसा हो बसंत ?
आ रही हिमालय से पुकार
है उदधि गरजता बार-बार
प्राची, पश्चिम, भू, नभ उपार,
सब पूछ रहे हैं दिग-दिगंत,
वीरों का कैसा हो बसंत ?
प्रश्न -
(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) चीरों का बसंत कैसा होना चाहिए?
(iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
प्रश्न 22 विद्यालय के प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए।आपको पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई हैं इस बात की जानकारी देने हेतु अपने प्राचार्य को एक आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा
अपने बैंक खाता नं. को अपने आधार नंबर से संलग्न (लिंक) करने हेतु बैंक प्रबंधक को एक पत्र लिखिए।
प्रश्न 23 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए-
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
आतंकवाद कारण और समाधान
महिला सशक्तिकरण
स्वच्छ भारत अभियान
विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व
ConversionConversion EmoticonEmoticon