मित्र को बधाई पत्र लिखना सीखिए

मित्र को बधाई पत्र लिखना सीखिए

mitra ko badhai patra :- दोस्तों परीक्षा में बधाई पत्र से संबंधित प्रश्न सही बात हो जाती हैं ऐसे में आप सभी को बधाई पत्र लिखना आना चाहिए ।जिससे कि यदि परीक्षा में ऐसा प्रश्न आए तो आप पूरे नंबर प्राप्त कर सके। दैनिक जीवन में पत्रों की महत्ता पिछले समय के जितनी नहीं रही है क्योंकि पत्रों का स्थान अब मोबाइल फोनो ने ले लिया है। लेकिन आज भी बहुत से ऐसे कार्य हैं जो पत्र के द्वारा किए जाते हैं। आज के समय में पुरानी परम्पराओं को जिंदा रखना बहुत बड़ी बात है। यदि आप पत्र लिखकर अपने मित्र को बधाई देते हो तो आप उस समय की संस्क्रति से मिल पाओगे और उनका अनुभव कर पाओगे। 

मित्र को बधाई पत्र लिखना सीखिए


यदि आप भी अपने मित्र को बधाई पत्र लिखना सीखना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अपने मित्र को बधाई पत्र लिखना बतायेगें। चलिए पहले जान लेते हैं कि बधाई पत्र लिखने का सही तरीका क्या होता है।

बधाई पत्र लिखने का सही तरीका

आकर्षक बधाई पत्र लिखना भी एक कला है जिसमे सरल और सटीक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।अच्छा बधाई पत्र लिखने के लिए नीचे लिखे सभी बिदुओं को ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। ये बिंदु निम्नलिखित हैं-

  • सबसे पहले पत्र में अपने मित्र का सही पता लिखिए।
  • अब जिस शहर में आपका मित्र रहता है उसका नाम लिखिए।
  •  उसके ठीक नीचे दिनांक डालिए।
  • इसके बाद अपने मित्र को किसी प्रेम भरे शब्द से संबोधित कीजिए।
  • इसके बाद अपने मित्र का नाम लिखिए।
  • अब संबोधन के साथ प्रणाम् या नमस्ते लिखिए।
  • आगे आपको दूसरे पैराग्राफ में अपने मित्र को की सफलता या फिर जिस कारण से भी आप उसे बधाई देना चाहते हैं, आपको उसका किस प्रकार पता चला यह बताइए।
  • अब अपने मित्र की सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त कीजिए। अब प्रेम भरे शब्दों से अपने मित्र को बधाई दीजिए।
  • अब आगे आप अपने मित्र से मिठाई खाने का अनुग्रह कीजिए। 
  • अब अपने मित्र के परिवार के बड़े जनों को चरण स्पर्श लिखिए।
  •  अंत में आप अपना नाम जरूर लिखिए। यदि आप बोर्ड परीक्षा में बधाई पत्र लिख रहे है तो अपना सही नाम कभी न लिखें। आप अ, ब,स लिख सकते हैं या फिर जो नाम प्रश्न में दिया गया हो उसे लिखें।

इस प्रकार पूछे जाते हैं बधाई पत्र लिखने वाले प्रश्न देखिए-

प्रश्न-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को बधाई-पत्र लिखिए। 

अथवा

अपने मित्र को एक पत्र लिखकर परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने की बधाई दीजिए।

एफ-4 विनय नगर,

ग्वालियर

दिनांक 25-12-202....

प्रिय मित्र सुधाकर,

सप्रेम नमस्ते।

आज दैनिक भास्कर' में कक्षा 10 का परीक्षाफल प्रकाशित हुआ। मेरे पास तुम्हारा अनुक्रमांक था ही। देखने पर बड़ी प्रसन्नता हुई कि तुम्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मेरी और से बहुत बधाई स्वीकार करो। मिष्ठान खाने और खिलाने की इच्छा बलवती हो रही है।

अपने भावी कार्यक्रम से अवगत कराना। माताश्री और पिताश्री से मेरा चरण स्पर्श कहना।

तुम्हारा प्रिय मित्र

जतिन जैन


बधाई पत्र लिखने में क़भी न करें ये गलतियां

  • जिसे बधाई पत्र लिख रहे हैं उसका वर्तमान पता जरूर लिखे।
  • दिनांक भी अवश्य लिखें।
  • पत्र को अच्छा बनाने के लिए सम्बोधन लिखना कभी न भूलें।
  • व्याख्या कम ,सरल और सटीक शब्दों में करें।
  • दूसरे पैराग्राफ में 8-10 लाइने ही लिखे। अधिक कम भी नही लिखे और न बहुत अधिक लिखें।
  • बात पूरी होने पर पूर्ण विराम अवश्य लगाएं।
  • अंत मे अपना नाम या पहचान भी जरूर लिखें।


दोस्तों यदि आपको हमारा इन लेख पसन्द आया हो तो इसे अपने दोस्तों से भी जरूर शेयर करें।

Post a Comment

और नया पुराने