MP board पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय एवं मुर्गीपालन एवं मत्स्यपालन त्रैमासिक पेप
प्रश्न 1. पशुधन से प्राप्त होने वाले विभिन्न उत्पादों के नाम लिखिए।
प्रश्न 2. माँस के लिए पाले जाने वाले पशुओं के नाम लिखिए।
प्रश्न 3. पशुओं की हड्डियों के औद्योगिक उपयोग बताइए।
प्रश्न 4. पशुओं की खाल एवं चर्म से प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम बताइए।
प्रश्न 6. पशुओं के सींग एवं खुर से बनने वाले कुछ उत्पादों के नाम बताइए
प्रश्न 7. पशुपालन व्यवसाय की मुख्य आवश्यकताओं को बताइए।
प्रश्न 8. 'उत्तम साँड़ योजना' क्या है ?
प्रश्न 9. पशुपालन व्यवसाय की चार आवश्यकताएँ लिखिए।
प्रश्न 10. भारतीय अर्थव्यवस्था में पशुओं के योगदान के बिन्दु लिखिए।
अथवा
भारतीय अर्थव्यवस्था में पशुओं के तीन महत्त्व लिखिए।
प्रश्न 11. भारत में पशु प्रजनन से सम्बन्धित चार समस्याओं को लिखिए।
प्रश्न 12. भारत में पशुओं की हीन दशा के कारण लिखिए।
अथवा
पशुपालन की कठिनाइयाँ लिखिए।
प्रश्न 13. पशुपालन क्या है ? इसके दो लाभ लिखिए।
प्रश्न 14. फार्म पर पाले जाने वाले पशुओं का वर्गीकरण दीजिए तथा पशुओं को फार्म पर पालने के लाभ समझाइए।
पशु शरीर के अंगों की प्रारम्भिक जानकारी
प्रश्न 1. पशु के शरीर की बाह्य संरचना सम्बन्धी अध्ययन को क्या कहते हैं ?
प्रश्न 2. अधिक दूध देने वाले पशु की पहचान कैसे की जा सकती है ?
प्रश्न 3. गाय के धड़ के कोई आठ अंगों के नाम लिखिए।
प्रश्न 4. गाय की गर्दन के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
प्रश्न 5. भेड़ एवं बकरी के सिर में दो अन्तर बताइए।
प्रश्न 6. गाय एवं भैंस के शारीरिक बाह्य अंगों में मुख्य चार अन्तर कीजिए।
अथवा
गाय और भैंस में अन्तर लिखिए। (कोई तीन)
प्रश्न 7. आँखें एवं कान देखकर पशु के स्वास्थ्य का अनुमान कैसे लगाया जा सकता है ?
प्रश्न 8. गाय की पूँछ के प्रमुख किन्ही चार भागों के नाम लिखिए।
प्रश्न 9. गाय के सिर के आठ भागों के नाम लिखिए।
प्रश्न 10. एक अच्छे बैल के आठ आवश्यक गुण लिखिए।
प्रश्न 11. गाय के घड़ के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न अंगों का संक्षिप्त विवरण दें।
प्रश्न 12. गाय के शरीर के विभिन्न भागों को क्रमबद्ध तरीके से चार्ट द्वारा दर्शाइए।
गाय एवं भैंस के प्रमुख तन्त्रों का अध्ययन
प्रश्न 1. तन्त्र से क्या अभिप्राय है ?
प्रश्न 2. गाय के पाचन तन्त्र के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
प्रश्न 3. ऐबोमेशम क्या है ?
प्रश्न 4. गाय की छोटी आंत के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
प्रश्न 5. वृषण के दो कार्य बताइए।
प्रश्न 6. अण्डाशय के दो कार्य लिखिए।
प्रश्न 7. फेफड़े का क्या कार्य है ?
प्रश्न 8. अयन में दूध का निर्माण कहाँ होता है
प्रश्न 9. गाय के पाचन तन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न 10. गाय के हृदय का सुस्पष्ट नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न 11. गाय के कंकाल के चार कार्य लिखिए।
प्रश्न 12. गाय के किन्हीं आठ संस्थानों के नाम लिखिए।
प्रश्न 13. अच्छे अयन के चार लक्षण लिखिए।
अथवा
अच्छे अयन के कोई तीन गुण लिखिए।
पशुओं की उन्नत नस्लें—I
प्रश्न 1. भैंसों की पाँच उत्तम नस्लों के नाम लिखिए।
प्रश्न 2. जाफराबादी भैंस का रंग एवं आकार लिखिए।
प्रश्न 3. सुरती एवं मुर्रा भैंसों में दो अन्तर बताइए।
प्रश्न 4. भदावरी नस्ल की भैंसों का मूल स्थान एवं कुछ लक्षण बताइए।
प्रश्न 5. हमारे देश में भैंस पालना अधिक लाभदायक क्यों है ?
प्रश्न 6. मुर्रा भैंस की कोई चार शारीरिक विशेषताएँ लिखिए l
प्रश्न 7. भारत में पाली जाने वाली भैंस की आठ नस्लों के नाम लिखिए।
प्रश्न 8. सबसे अधिक वसायुक्त दूध वाली भैंस की नस्ल का नाम व दूध की मात्रा/ब्याँत एवं कोई दो शारीरिक विशेषताएँ लिखिए l
अथवा
भदावरी नस्ल की भैंस का मूल स्थान एवं दो लक्षण लिखिए।
प्रश्न 9. मुर्रा भैंस के बारे में निम्नांकित बिन्दुओं पर लिखिए
(i) मूल स्थान, (ii) उपयोगिता, (iii) दो शारीरिक विशेषताएँ।
अथवा
मुर्रा भैंस की उत्पत्ति, पहचान एवं उत्पादन के आधार पर वर्णन कीजिए |
अथवा
मुर्रा नस्ल की भैंस का वर्णन कीजिए।
पशुओं की उन्नत नस्लें—II
प्रश्न 1. जेबू गाय से क्या अभिप्राय है ?
प्रश्न 2. देशी गायों की दो विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 3. द्विप्रयोजनी नस्ल किसे कहते हैं ? इस नस्ल की दो गायों के उदाहरण बताइए।
प्रश्न 4. सिन्धी गाय का रंग एवं आकार बताइए।
प्रश्न 5. द्विकाजी नस्ल की गायों की दो सामान्य विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 6. सवाई चाल से क्या तात्पर्य है ? यह किस नस्ल के पशुओं के लिए प्रयुक्त होता है ?
प्रश्न 7. साहीवाल गाय की उत्पत्ति, उपयोगिता एवं विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
साहीवाल नस्ल की गाय के सम्बन्ध में निम्नांकित जानकारी दीजिए-
प्रश्न 8. हरियाणवी गाय की पाँच विशेषताएँ लिखिए ।
प्रश्न 9. देशी गाय एवं विदेशी गाय का तुलनात्मक अध्ययन कीजिए।
प्रश्न 10. गाय की निम्नलिखित श्रेणी की दो-दो उन्नत नस्लों के नाम एवं गुण लिखिए –
पशु प्रजनन
प्रश्न 1. प्रजनन की वैज्ञानिक परिभाषा बताइए।
प्रश्न 2. ऋतु चक्र क्या है ? इसकी कितनी अवस्थाएँ होती हैं ?
प्रश्न 3. गाय में अण्डोत्सर्जन कब होता है ?
प्रश्न 4. प्रोजेस्टेरॉन हॉर्मोन के तीन कार्य बताइए।
प्रश्न 5. प्रसंकरण किसे कहते हैं ?
प्रश्न 6. ऋतुमयी गाय के चार प्रमुख लक्षण लिखिए।
प्रश्न 7. गाय के गर्भावस्था के कोई चार लक्षण बताइए।
प्रश्न 8. भारत में पशु प्रजनन की पाँच समस्याओं को बताइए।
प्रश्न 9. पशु प्रजनन की परिभाषा लिखिए एवं कोई चार उद्देश्य लिखिए।
अथवा
पशु प्रजनन के कोई चार उद्देश्य लिखिए।
प्रश्न 10. अन्तः प्रजनन व बाह्य प्रजनन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 11. मध्य प्रदेश सरकार की पशु प्रजनन नीति पर प्रकाश डालिए ।
अथवा
मध्य प्रदेश की पशु प्रजनन नीति समझाइए ।
अथवा
पशु प्रजनन में सुधार हेतु सरकार द्वारा किये गये प्रयासों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 12. संकरण क्या है ? संकरण के चार लाभ लिखिए।
अथवा
संकरण के कोई चार प्रमुख लाभ लिखिए।
प्रश्न 13. क्रमोन्नति विधि क्या है ? प्रजनन में क्रमोन्नति प्रणाली के चार लाभ लिखिए।
अथवा
पशु प्रजनन की क्रमोन्नति विधि के लाभ लिखिए।
कृत्रिम गर्भाधान
प्रश्न 1. कृत्रिम गर्भाधान की परिभाषा दीजिए।
प्रश्न 2. कृत्रिम गर्भाधान के किन्हीं दो दोषों को लिखिए।
प्रश्न 3. वीर्य सेचन की विधियों के नाम लिखिए।
प्रश्न 4. वीर्य तनुकारक में ग्लूकोज एवं फ्रक्टोज के क्या कार्य हैं ?
प्रश्न 5. वीर्य तनुकारक के कोई दो उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 6. कृत्रिम गर्भाधान के दो उद्देश्य लिखिए।
प्रश्न 7. कृत्रिम गर्भाधान की चार परिसीमाएँ लिखिए।
प्रश्न 8. कृत्रिम गर्भाधान के चार लाभ लिखिए।
प्रश्न 9. वीर्य का रासायनिक परीक्षण कैसे किया जाता है ?
प्रश्न 10. वीर्य सेचन की गुदा योनि विधि को समझाइए।
प्रश्न 11. वीर्य तनुकरण से क्या समझते हैं ? वीर्य तनुकारक के महत्त्वपूर्ण गुण एवं उसमें उपस्थित रासायनिक संघटकों के नाम लिखिए।
भ्रूण प्रत्यारोपण
प्रश्न 1. भारत में सर्वप्रथम भ्रूण प्रत्यारोपण से किस संस्थान में बछड़ा तैयार किया गया
प्रश्न 2. भ्रूण प्रत्यारोपण की सफलता की दो शर्तों को लिखिए।
प्रश्न 3. अघि-अण्डोत्सर्जन से आप क्या समझते हैं ?
प्रश्न 4. भ्रूण विखण्डीकरण क्या है ?
प्रश्न 5. सरोगेट या ग्राही माँ का क्या योगदान है ?
प्रश्न 6. दाता माँ का बछड़े पैदा करने में क्या योगदान है ?
प्रश्न 7. गर्भाशयी दूध क्या है ?
प्रश्न 8. इन विट्रो निषेचन से क्या अभिप्राय है ?
प्रश्न 9. भ्रूण प्रत्यारोपण के कोई दो प्रमुख लाभ लिखिए।
प्रश्न 10. भ्रूण प्रत्यारोपण में अग्रणी मध्य प्रदेश के संस्थान का नाम बताइए।
प्रश्न 11. दाता माँ ही आनुवंशिक माँ होती है। कैसे ?
प्रश्न 12. भ्रूण हिमीकरण क्या है ? इसके दो लाभ बताइए।
प्रश्न 13. भ्रूण प्रत्यारोपण विधि के विभिन्न चरणों की चर्चा कीजिए।
प्रश्न 14. वर्तमान परिवेश में भ्रूण तकनीक के लोकप्रिय होने के कारण लिखिए।
पशु प्रबन्ध एवं देखरेख – I
प्रश्न 1. बछड़ों को आहार के साथ कौन-से ऐन्टीबायोटिक दिए जाते हैं ?
प्रश्न 2. गाय के गर्भकाल की अवधि क्या है ?
प्रश्न 3. बछड़ों को 3 से 4 माह के बीच किन बीमारियों के टीके लगवाने चाहिए।
प्रश्न 4. एक गर्भित गाय को खनिज लवण एवं विटामिनयुक्त भोजन के लिए क्या दिया जाता है ?
प्रश्न 5. फिटकरी या एलम का क्या उपयोग है ?
प्रश्न 6. पशुओं के खराब स्वास्थ्य के कारण बताइए।
प्रश्न 7. पशु स्वास्थ्य के नियम लिखिए।
प्रश्न 8. बीमार पशुओं के तीन लक्षण लिखिए।
अथवा
बीमार पशु को कैसे पहचानेंगे ? चार लक्षण लिखिए।
प्रश्न 9. मैगसल्फ का प्रयोग किसलिए किया जाता है ?
प्रश्न 10. मुँह से मुँह सामने वाली दुहरी कतार वाली पशुशाला के तीन दोष बताइए।
प्रश्न 11. नवजात बछड़ों को खीस देने से क्या लाभ हैं ?
प्रश्न 12. सिर से सिर पद्धति पशुशाला का नामांकित चित्र बनाइए।
अथवा
मुँह से मुँह सामने वाली पशुशाला का नामांकित चित्रांकन कीजिए।
प्रश्न 13. पशुओं की बीमारी में प्रयोग में आने वाली पाँच घरेलू औषधियों के नाम लिखिए।
अथवा
पशु चिकित्सा में प्रयुक्त कोई छः औषधियों के नाम लिखिए।
प्रश्न 14. आदर्श डेयरी फार्म की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
Class 11 ardhawasik pepar pashupalan ka
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें