कृतिका भाग 2
1. माता का आँचल
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवपूजन सहाय का जन्म कब हुआ।
(अ) 1893 ई. (ब) 1890 ई.
(स) 1891 ई. (द) 1892 ई.
उत्तर- (अ) 1893 ई. ।
2. पिताजी लेखक को लाड़ से क्या कहकर पुकारते थे?
(अ) चंदन (ब) दीनानाथ
(स) केशवदास (द) भोलानाथ
उत्तर-(द) भोलानाथ
3. लेखक बचपन से ही किसके साथ अधिक रहा?
(अ) माता (ब) पिता
(स) सखा (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर–(ब) पिता।
4. लेखक का वास्तविक नाम क्या था ?
(अ) तारकेश्वर (ब) देवेश्वर
(स) नागेश्वर (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर–(अ) तारकेश्वर ।
5. लेखक और उसके साथियों द्वारा चूहे के बिल में पानी डालने पर क्या निकला ?
(अ) चूहा (ब) साँप
(स) दीमक (द) नेवला
उत्तर-(ब) साँप |
प्रश्न 2. उचित विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. भोलानाथ के समय में परिवार से लेकर दूर पड़ोस तक
सम्बन्ध थे।
2. पिताजी माथे पर। का तिलक लगाते थे।
3. पिताजी पूजा-पाठ के बाद अपनी . बही में राम-राम लिखते।
4. भोलाराम की माँ सानकर उसे खिलाती थी
5. भोलानाथ को अपने के साथ खेलने में गहरा
मिलता है
उत्तर- 1. आत्मीय, 2. भभूत, 3. रामनामा, 4. दही-भात, 5. साथियों, आनन्द ।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए
स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
1. विपदा के समय भोलानाथ (क) कनस्तरों का
2. पिता एवं भोलानाथ का सम्बन्ध (ख) बिच्छू नजर आए
3. तंबूरा बजाते थे (ग) कड़वा तेल
4. वर्षा थमते ही बाग में (घ) व्यक्ति एवं छाया जैसा था
5. माँ भोलानाथ के सिर में डालती थी (ङ)माँ की शरण लेता है।
उत्तर- 1. (ङ), 2. (घ), 3. (क), 4. (ख), 5. (ग) ।
प्रश्न 4. सत्य / असत्य का चयन कीजिए
1. भोलानाथ के पिताजी उससे खट्टा-मीठा चुम्बन माँगते थे।
2. भोलानाथ अपनी माता को मैया और पिताजी को बाबूजी कहता था।
3. भोलानाथ साँप से भयभीत नहीं हुआ।
4. भोलानाथ और उसके साथी वीडियो गेम खेलते थे।
5. भोलानाथ ने रोते-रोते पिताजी का कंधा आँसुओं से तर कर दिया।
उत्तर- 1. सत्य, 2. सत्य, 3. असत्य, 4. असत्य, 5. सत्य ।
प्रश्न 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए
1. पिताजी भोलानाथ को क्या खिलाते थे ?
उत्तर–गौरस और भात।
2. 'माता का अँचल' पाठ में शैशव काल के किन क्रियाकलापों का वर्णन है?
उत्तर- शैशवीय क्रियाकलाप ।
3. बालकों के झुंड को देखकर भोलानाथ क्या भूल जाता था ?
उत्तर–सिसकना (रोना) ।
4. खेती का खेल पूरा होने पर पिताजी क्या पूछते ?
उत्तर- इस साल खेती कैसी रही भोलानाथ।
5. भोलानाथ की शिकायत विद्यालय में किसने की ?
उत्तर- मूसन तिवारी ने ।
बालगोबिन भगत
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म बिहार के मुजफ्फर नगर जिले के किस गाँव में हुआ?
(अ) बेनीपुर (ब) रामपुर
(स) काफलपानी (द) सीतापुर
उत्तर- (अ) बेनीपुर।
2. बालगोबिन भगत किसको साहब कहकर पुकारते थे ?
(अ) कबीर को (ब) रहीम को
(स) साधुओं को (द) पुत्र की
उत्तर- (अ) कबीर को।
3. बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष कब देखने को मिला?
(अ) आषाढ़ की रिमझिम में (ब) कार्तिक में
(स) पुत्र की मृत्यु के पश्चात् (द) गर्मियों में
उत्तर–(स) पुत्र की मृत्यु के पश्चात् ।
4. बालगोबिन भगत को स्नान की अपेक्षा किसकी संगत अधिक पसंद थी?
(अ) गाँव वासियों की (ब) साधु-संन्यासियों की
(स) कबीरपंथियों की (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ब) साधु-संन्यासियों की ।
5. बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ किस माह में प्रातः काल में ही आरम्भ हो जाती हैं?
(अ) आषाढ़ में (ब) श्रावण में
(स) कार्तिक में (द) चैत्र में
उत्तर-(स) कार्तिक में।
प्रश्न 2. उचित विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. बालगोबिन भगत के ही गीतों को गाते और उन्हीं के आदर्शों पर चलते थे।
2. बालगोबिन भगत दूसरे की किसी चीज को बिना पूछे. तक नहीं थे।
3. बालगोबिन भगत के गोरे-चिट्टे व्यक्ति थे।
4. भगत कबीर की तरह........ बुराइयों का विरोध करते थे।
5. बालगोबिन ने अपने पुत्र की चिता को आग दिलाई थी।
उत्तर- 1. कबीर, 2. छूते, 3. मझोले कद, 4. सामाजिक, 5. पतोहू से
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए
स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
1. कभी झूठ नहीं बोलते थे (क) अपने घर में
2. बालगोबिन ने समाज सुधारकों जैसा (ख) बालगोबिन भगत
कायृ किया
3. शोक मनाना व्यर्थ है क्योंकि (ग) अंबपाली, माटी की मूरतें
4. बालगोबिन अपनी गृहस्थी चलाते थे (घ) आत्मा परमात्मा के पास चली गई है।
5. रामवृक्ष बेनीपुरी जी की प्रमुख रचनाएँ (ङ) कबीरपंथी मठ से प्रसाद स्वरूप जो
कुछ मिलता उससे
उत्तर – 1. (ख), 2. (क), 3. (घ), 4. (ङ), 5. (ग) ।
प्रश्न 4. सत्य असत्य का चयन कीजिए
1. रामवृक्ष बेनीपुरी आधुनिक युग के निबंधकार हैं।
2. बालगोबिन भगत एक समाज सुधारक नहीं थे परन्तु उन्होंने अपने घर में समाज
सुधारकों की भाँति कार्य किया।
3. बालगोबिन भगत अपने पुत्र की मृत्यु बाद अपनी पतोहू से रोना भूलकर उत्सव
मनाने को कहते हैं।
4. बालगोबिन भगत संगीत गाते-गाते इतने जोश में आ जाते थे कि उनके माथे पर
श्रमबिन्दु चमक पड़ते थे।
5. बालगोबिन भगत के कंठ से निकला हुआ एक-एक शब्द ग्रामीणों को मोहित करता था।
उत्तर- 1. सत्य, 2. सत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. सत्य ।
प्रश्न 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए
1. रामवृक्ष बेनीपुरी ने सन् 1920 में गाँधी जी के साथ किस आन्दोलन में भाग लिया था।
उत्तर— असहयोग आन्दोलन ।
2. बालगोबिन भगत अपने खेत का सारा अनाज कहाँ जाकर देते थे ?
उत्तर- कबीरपंथी मठ में ।
3. बालगोबिन भगत अपने गले में किसकी बनी हुई माला पहनते थे?
उत्तर- तुलसी की जड़ों की।
4. बालगोबिन भगत ने अपनी पतोहू के पुनर्विवाह की बात किससे कही थी?
उत्तर–पतोहू के भाई से।
5. बालगोबिन भगत प्रतिवर्ष कहाँ जाते थे ?
उत्तर – गंगा स्नान करने।
गद्य खंड
10. नेताजी का चश्मा
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. प्रसिद्ध कहानीकार स्वयं प्रकाश की जन्मस्थली है—
(अ) भोपाल (ब) इंदौर
(स) जबलपुर (द) ग्वालियर
उत्तर-(ब) इंदौर।
2. प्रस्तुत कहानी में नगरपालिका के प्रशासनिक अधिकारी ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर किस महापुरुष की प्रतिमा लगवाई थी ?
(अ) महात्मा गाँधी (ब) भगत सिंह
(स) सुभाषचन्द्र बोस (द) सरदार बल्लभ भाई
उत्तर- (स) सुभाषचन्द्र बोस ।
3. कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा किस चीज की बनी हुई थी।
(अ) लोहे की (ब) सीमेंट की
(स) संगमरमर की (द) ताँबे की
उत्तर- (स) संगमरमर की
4. शहर के मुख्य चौराहे पर प्रतिमा लगाने का काम किसे सौंपा गया ?
(अ) ड्राइंग मास्टर (ब) हालदार साहब
(स) कैप्टन (द) मिस्त्री
उत्तर-(अ) ड्राइंग मास्टर।
5. नेताजी की मूर्ति पर चश्मा कौन लगाया करता था ?
(अ) हालदार साहब (ब) कैप्टन चश्मे वाला
(स) पान वाला (द) ड्राइंग मास्टर
उत्तर–(ब) कैप्टन चश्मे वाला।
प्रश्न 2. उचित विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. कहानीकार स्वयं प्रकाश ने अपनी कविताओं में ........... जीवन का कुशल चित्रण किया है।
2. कस्बे के इकलौते हाईस्कूल के ड्राइंग मास्टर ने में मूर्ति बनाने का विश्वास दिलाया था।
3. हालदार साहब ने दूसरा चश्मा लगा देख
से इसका कारण पूछा था।
4. कैप्टन को नेताजी की पृतिमा अच्छी नहीं लगती थी।
5. हालदार साहब लगभग साल तक प्रतिमा पर लगे चश्मे को बदलते देखते रहे।
उत्तर- 1. मध्यवर्गीय, 2. 1 माह, 3. पान वाले, 4. बिना चश्मे वाली, 5. दो।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए
स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
1. ड्राइंग मास्टर (क) बस्ट
2. कंधों तक बनाई गई प्रतिमा कहलाती है (ख) मोतीलाल जी
3. सच्चा देशभक्त होता है (ग) काला, मोटा, खुशमिजाज आदमी
4. श्रद्धा का पात्र है (घ) जो अपने कार्यों से देश के प्रति सम्मान
प्रकट करता है।
5. पान वाला (ङ) समर्पण का भाव रखने वाला।
उत्तर – 1. (ख), 2. (क), 3. (घ) 4. (ङ), 5. (ग) ।
प्रश्न 4. सत्य असत्य का चयन कीजिए
1. हालदार साहब को पान वाले द्वारा एक देशभक्त का मजाक उड़ाना अच्छा नहीं लगा।
2. नेताजी की प्रतिमा की ऊँचाई 4 फीट थी।
3. कैप्टन एक बेहद बूढ़ा मरियल-सा लंगड़ा आदमी था।
4. हालदार साहब को कस्बे से गुजरते वक्त नेताजी की प्रतिमा देखने की आदत पड़ गई थी।
5. कैप्टन की मृत्यु के बाद बच्चों द्वारा बनाया हुआ चश्मा नेताजी की प्रतिमा पर देखकर
हालदार साहब को बहुत प्रसन्नता हुई।
उत्तर- 1. सत्य, 2. असत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. सत्य।
प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए
1. प्रस्तुत कहानी में लोग चश्मे वाले को किस नाम से बुलाते थे ?
उत्तर—कैप्टन ।
2. हालदार साहब नेताजी की प्रतिमा को देखकर भावुक क्यों हो गए?
उत्तर–कस्बे के बच्चों व नागरिकों में देशभक्ति की भावना को देखकर।
3. कैप्टन की मृत्यु के बाद हालदार साहब को क्या सोचकर बहुत दुःख हुआ था?
उत्तर – यह सोचकर कि अब नेताजी की प्रतिमा बिना चश्मे के ही रहेगी।
4. मूर्तिकार कम समय होने के कारण क्या बनाना भूल गया था ?
उत्तर— नेताजी का चश्मा
5. नेताजी की प्रतिमा को देखकर लेखक को कौन-से नारे याद आते हैं?
उत्तर- 'दिल्ली चलो' और 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा।'
4. आत्मकथ्य
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
4. कवि जयशंकर प्रसाद का जन्म किस शहर में हुआ था ?
(अ) कानपुर (ब) वाराणसी
(स) प्रयागराज (द) लखनऊ
उत्तर- (ब) वाराणसी
2. कवि जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित महाकाव्य का नाम है
(अ) कामायनी (ब) अजातशत्रु
(स) इन्द्रजाल (द) आकाशद्वीप
उत्तर–(अ) कामायनी
3. प्रस्तुत काव्यांश में 'मधुप' को किसका प्रतीक बताया गया है?
(अ) सौन्दर्य (ब) तन
(स) मन (द) सुख
उत्तर- (स) मन
4. कवि के अनुसार उसके जीवन में आया सुख किसके समान है?
(अ) स्वप्न (ब) सौन्दर्य
(स) भ्रमर (द) स्मृति
उत्तर- (अ) स्वप्न
5. कवि अपने काव्य में किसके सौन्दर्य का बखान कर रहा है ?
(अ) प्रिया (पत्नी) (ब) मधुप (भौरा)
(स) वसंत (द) चाँदनी रात
उत्तर- (अ) प्रिया (पत्नी)
प्रश्न 2. उचित विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. कवि जयशंकर प्रसाद के कवि हैं।
2. ..आधुनिक काव्य जगत की सर्वोत्कृष्ट रचना है।
3. कवि अपने आत्मकथा लिखने से.. • चाहता है।
4. कवि को अपनी आत्मकथा लिखने से....... का पात्र बनना पड़ेगा।
5. कवि ने चाँदनी रातों की गाथा को कहां है।
उत्तर- 1. छायावाद, 2. कामायनी, 3. बचना, 4. उपहास, 5. उज्ज्वल।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए
स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
1. खण्डकाव्य (क) कवि ने स्वयं के लिए किया
2. कवि के जीवन के संबल (ख) प्रेम-पथिक
3. मधुप शब्द का प्रयोग।् (ग) प्रिया के साथ बिताए गए पल
4. कवि यादों में खोया है (घ) जयशंकर प्रसाद
5. आकाशद्वीप (ङ) अपनी प्रिया की
उत्तर- 1. (ख), 2. (ग), 3. (क), 4. (ङ), 5. (घ) ।
प्रश्न 4. सत्य / असत्य का चयन कीजिए
1. कवि जयशंकर प्रसाद की रचनाओं में खड़ी बोली का शुद्ध साहित्यिक रूप है।
2. कवि जयशंकर प्रसाद के पिता कपास के प्रसिद्ध व्यापारी थे।
3. कवि के अनुसार उनका जीवनरूपी घड़ा रिक्त है।
4. कवि जीवन के उन कोमल पक्षों में किसी को भागीदार नहीं बनाना चाहता है।
5. कवि अपनी दुर्बलताओं और प्रेम के क्षणों को सबके सामने प्रकट करना चाहता है।
उत्तर- 1. सत्य, 2. असत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. असत्य।
प्रश्न 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए
1. कवि के अनुसार उनकी जीवन व्यथाएँ किस अवस्था में हैं?
उत्तर- सुप्तावस्था।
2. कवि के जीवन उपवन में कौन गुंजार करता हुआ कहानी कह जाता है?
उत्तर- मनरूपी भ्रमर।
3. प्रस्तुत काव्यांश में 'मुरझाकर गिरती हुई पत्तियाँ' किसका प्रतीक हैं?
उत्तर- नश्वरता का।
4. अपनी आत्मकथा के लिए कवि ने कौनसे विश्लेषण का प्रयोग किया है?
उत्तर- भोली ।
5. कवि ने अपनी निराशामयी स्थिति से निकलने के लिए क्या पाथेय बताया है?
उत्तर– स्मृतियाँ |
6. कवि जयशंकर प्रसाद के परिवार को किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर- सुंघनी साहू।
राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद तुलसीदास जी की कौन-सी रचना से लिया गया है—
(अ) रामलला नहछु (ब) रामचरितमानस
(स) पार्वती मंगल (द) गीतावली
उत्तर- (ब) रामचरितमानस
2. सीताजी के स्वयंवर के समय प्रभु श्रीराम द्वारा किसका धनुष तोड़ा गया ?
(अ) परशुराम का (ब) विश्वामित्र का
(स) शिव का (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(स) शिव का
3. तुलसीदास जी की माता का नाम क्या था ?
(अ) पार्वती (ब) हुलसी
(स) सीता (द) तुलसी
उत्तर- (ब) हुलसी
4. रामचरितमानस कौनसी भाषा में लिखा गया है?
(अ) अवधी (ब) ब्रज
(स) संस्कृत (द) उर्दू
उत्तर- (अ) अवधी
5. श्रीराम ने अपने मधुर वचनों से किसका क्रोध शांत करने की कोशिश की ?
(अ) लक्ष्मण का (ब) विश्वामित्र का
(स) शिव का (द) परशुराम का
उत्तर- (द) परशुराम का
प्रश्न 2. उचित विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. तुलसीदास जी का मुख्य ग्रंथ.. .. है।
2. तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में के सम्पूर्ण जीवन की झाँकी प्रस्तुत की है।
3. तुलसीदास जी के गुरु.. ,,.थे।
4. परशुराम जी ने फरसे द्वारा.. . .किस राक्षस का वध किया था ?
5. तुलसीदास को.. ..की प्रेरणा से भक्ति भावना जाग्रत हुई ।
उत्तर – 1. रामचरितमानस, 2. राम, 3. नरहरि, 4. सहस्रबाहु, 5. पत्नी।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए–
स्तम्भ 'अ' स्तम्भ ब
1. परशुराम के वचनों की तुलना (क) क्रोधी
2. श्रीराम (ख) कठोर वज्र से की गई है
3. कोही (ग) शीतल वचन
4. 'अरि करनी' (घ) तुलसीदास
5. विनयपत्रिका (ङ) शत्रुता का काम
उत्तर – 1. ( ख), 2. (ग), 3. (क), 4. (ङ), 5. (घ) ।
प्रश्न 4. सत्य / असत्य का चयन कीजिए
1. तुलसीदास जी को बज्र तथा अवधी भाषा पर समान अधिकार प्राप्त है।
2. श्रीराम के व्यंग्य-वचन सुनकर परशुराम का क्रोध भड़क उठता है।
3. परशुराम ने शिव धनुष को तोड़ने वाले को अपना भयंकर शत्रु कहा था।
4. परशुराम के वचनों से उनके अत्यन्त क्रोधी और उग्र स्वभाव का परिचय मिलता है।
5. तुलसीदास जी ने 'विनयपत्रिका' की रचना अवधी भाषा में की।
उत्तर- 1. सत्य, 2. असत्य,, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. असत्य।
प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए
1. 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद', रामचरितमानस के किस कांड के अंतर्गत
आता है?
उत्तर–बालकांड |
2. तुलसीदास जी किसके मूल्यों के उपासक कवि थे?
उत्तर- मानव ।
3. परशुराम जी किसके भक्त थे ?
उत्तर- शिव ।
4. परशुराम के अनुसार सेवक किसे कहते हैं।
उत्तर- जो सेवा का कार्य करता है, सेवक कहलाता है।
5. परशुराम विश्वामित्र से किसकी शिकायत करते हैं?
उत्तर- लक्ष्मण की।
1. पद
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. निम्नांकित में से कौन-सा सूरदास का लोकप्रिय ग्रन्थ है ?
(अ) सूरसागर (ब) साहित्य लहरी
(स) सूरसारावली (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी
2. श्रीकृष्ण ने कहाँ प्रस्थान किया?
(अ) मथुरा (ब) उज्जैन
(स) बनारस (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (अ) मथुरा
3. सूरदास का जन्म कब हुआ था ?
(अ) 1478 ई. में (ब) 1378 ई. में
(स) 1473 ई. में (द) 1575 ई. में
उत्तर- (अ) 1478 ई. में
4. गोपियाँ किसके विरह में व्याकुल हैं
(अ) श्रीकृष्ण के (ब) उद्धव के
(स) बलदाऊ के (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (अ) श्रीकृष्ण के
5. गोपियों को उद्भव द्वारा कौन-सा उपदेश प्रदान किया गया है?
(अ) प्रेम का (ब) साहित्य का
(स) योग साधना का (द) उपर्युक्त सभी का
उत्तर- (स) योग याधना का
प्रश्न 2. उचित विकल्प का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. सूरदास के पदों का संकलन में है।
2. सूरदास..... के कवि माने जाते हैं।
3. सूरदास ने भक्ति को श्रेष्ठ माना है।
4. सूरदास ने सूरसागर में सम्बन्धी पदों की रचना की।
5. सूरदास ने अपने काव्यों में..... .. का उपयोग किया है।
6. सूरदास का जन्म... नामक गाँव में हुआ था।
उत्तर – 1. सूरसागर, 2. शृंगार और वात्सल्य, 3. सगुण, 4. कृष्णलीला, 5. ब्रजभाषा, 6. सीही।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए
'स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
1. गोपियों ने योग साधना को बताया (क) उद्भव को
2. गोपियों ने बड़भागी कहा है (ख) तीन
3. धारा बही का अर्थ (ग) कड़वी ककड़ी एवं व्याधि के समान
4. सूरदास की प्रामाणिक रचनाएँ हैं। (घ) श्रीकृष्ण
5. हारिल पक्षी की लकड़ी के समान है (ङ) योग संदेश की धारा बह चली
उत्तर – 1, (ग), 2. (क), 3. (ङ), 4. (ख), 5. (घ)
प्रश्न 4. सत्य / असत्य का चयन कीजिए
1. सूरदास को वात्सल्य रस का सम्राट माना जाता है।
2. गोपियों के अनुसार, श्रीकृष्ण का व्यवहार राजधर्मानुकूल है।
3. सूर के पदों में श्रीकृष्ण के प्रति गहरा अनुराग प्रकट हुआ है।
4. योग-साधना का संदेश सुनकर गोपियाँ अति प्रसन्न हो गईं।
5. सूरदास की भाषा सहज, स्वाभाविक व माधुर्य गुण से परिपूर्ण है।
उत्तर- 1. सत्य, 2. असत्य,, 3. सत्य, 4. असत्य, 5. सत्य ।
प्रश्न 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए
1. गोपियाँ एवं उद्धव के संवाद को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर– भ्रमरगीत |
2. सूरदास ने अपने सभी पदों की रचना किस शैली में की है?
उत्तर— गायन शैली।
3. सूरदास के गुरु का नाम क्या था ?
उत्तर- महाप्रभु वल्लभाचार्य ।
4. गोपियाँ व्यंग्य करते हुए भाग्यशाली किसे मानती हैं?
उत्तर–उद्धव को।
5. योग साधना के संदेश को किसके लिए व्यर्थ बताया गया है?
उत्तर—गोपियों के लिए।
2 Post a Comment
Click here for Post a CommentMast
Replyक
ReplyConversionConversion EmoticonEmoticon