Class 9th Samajik Vigyan ardhvarshik paper 2024 - अगर आप भी कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में दिया गया Class 9th social science ardhvarshik paper के सभी प्रश्न उत्तर की तैयारी अवश्य करें।
Class 9th samajik Vigyan ardhvaarshik paper 2024-25
Roll No……………..
908
कक्षा 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2024–25
[402]
SOCIAL SCIENCE
सामाजिक विज्ञान
[Total No. of Questions: 23] [Total No. of Printed Pages: 08] [Time: 03 Hours] [Maximum Marks: 75]
निर्देश :―
(1) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(ii) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।
(iv) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
(v) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
(vi) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
(vii) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए-
(i) किस राज्य में साक्षरता का प्रतिशत सबसे अधिक है ?
(अ) केरल
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) गोवा
(द) दिल्ली।
(ii) अरब सागर में गिरने वालीं नदी है-
(अ) गंगा
(ब) नर्मदा
(स) महानदी
(द) ब्रह्मपुत्र
(iii) भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला प्रदेश है-
(अ) अरुणाचल प्रदेश
(ब) महाराष्ट्र
(स) मिजोरम
(द) असम।
(iv) रूस में 'सामूहिकीकरण कार्यक्रम' को प्रारंभ किया-
(अ) गेपॉन
(ब) लेनिन
(स) स्तालिन
(द) ट्राटस्की।
(v) रॉबर्ट मुगाबे को किस वर्ष में राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया ?
(अ) 2010
(ब) 2012
(स) 2017
(द) 2014
(vi) छिपी हुई (अदृश्य) बेरोजगारी कहाँ पायी जाती है ?
(अ) विनिर्माण क्षेत्र में
(ब) कृषि क्षेत्र में
(स) सेवा क्षेत्र में
(द) इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(i) भारत विश्व का ………….बड़ा देश है।
(ii) भारत में हमेशा जन्म दर से ………. से अधिक रही है।
(iii) दूसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत…………… में हुई थी।
(iv) चुनाव का मतलब राजनैतिक………………. है।
(v) कृषि एवं मछली पालन…………क्षेत्र से सम्बन्धित हैं।
(vi) कृषि एक………… कार्य है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए -
'अ'. 'ब’
(1) गुप्तचर पुलिस. (क) अमेरिका का शेयर बाजार
(ii) बस्तर. (ख) सांगपो
(iii) वॉलस्ट्रीट एक्सचेंज. (ग) राष्ट्रीय जन संसद
(iv) ब्रह्मपुत्र. (घ) एच.वाई.वी
(v) चीन (ङ) चेका
(vi) अधिक उपज वाले बीज (च) छत्तीसगढ़
प्रश्न 4. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर लिखिए
(i) भारत की सबसे लम्बी नदी है।
(ii) तृतीयक क्रियाकलाप के उदाहरण दीजिए।
(iii) प्रत्येक व्यक्ति की औसत आयु कहलाती है।
(iv) किशोर प्रायः किस आयु वर्ग के होते हैं ?
(v) वर्साय की संधि कब हुई थी ?
(vi) अगस्त 2002 में किस ऑर्डर द्वारा पाकिस्तान का संविधान बदल डाला ?
प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए -
(i) भारतीय मानसून में होने वाली वर्षा अनिश्चित है।
(ii) केरल में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 995 है।
(iii) भारत में मतदाता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
(iv) पालमपुर में ज्यादा लोग व्यापार (वस्तु-विनिमय) नहीं करते।
(v) जनसंख्या वृद्धि से गरीबी बढ़ती है।
(vi) भारत का सबसे गरीब राज्य पंजाब है
प्रश्न 6. कब और किस नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी कम हो गई ?
अथवा
भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है ? उनके नाम बताइए।
प्रश्न 7. जलवायु से क्या आशय है ?
अथवा
मानसून फटने अथवा टूटने से क्या तात्पर्य है ?
प्रश्न 8. प्राकृतिक वनस्पति से क्या तात्पर्य है ?
अथवा
वन किसे कहते हैं ?
प्रश्न 9. पारिस्थितिक तंत्र से क्या तात्पर्य है ?
अथवा
पर्वतीय वनों में कौन-से जानवर पाये जाते हैं ?
प्रश्न 10. 'कॉन्वेन्ट' का क्या आशय है ?
अथवा
फ्रांसीसी क्रान्ति को किन दार्शनिकों ने प्रभावित किया ?
प्रश्न 11. कार्ल मार्क्स का 'पूँजीवाद' पर क्या विचार था ?
अथवा
पहला विश्वयुद्ध किसे कहा जाता है ?
प्रश्न 12. जंगलों व पौधों की विविधता किस प्रकार तेजी से लुप्त होती जा रही है ?.
अथवा
सेमूर और महुए के पेड़ का क्या उपयोग किया जाता है ?
प्रश्न 13. 'डेमोक्रेसी' शब्द किस भाषा के किस शब्द से है ?
अथवा
"परामर्श और वाद-विवाद लोकतंत्र का आधार है।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 14. नेहरू जी संविधान निर्माताओं से क्या शपथ चाहते थे ?
अथवा
संविधान की प्रस्तावना को किस देश के संविधान से लिया गया है ?
प्रश्न 15. 'आरक्षण' का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
अथवा
'न्यायपालिका' से क्या आशय है ? लिखिए।
प्रश्न 16. मानव संसाधन उत्पादन की मात्रा को किस प्रकार प्रभावित करता है ?
अथवा
संसाधन के रूप में लोग' से आप क्या समझते हैं ?
प्रश्न 17. उत्पादन के साधनों से क्या आशय है ? उत्तर-पृष्ठ संख्या 162 पर, प्रश्न 3 का उत्तर देखें।
अथवा
आर्थिक और गैर-आर्थिक क्रियाओं में क्या अन्तर है ?
प्रश्न 18. भारत को एक उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है ?
अथवा
कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अन्तर क्यों हैं ?
प्रश्न 19. जम्मू-कश्मीर के गुज्जर बकरवाल के जीवन पर टिप्पणी कीजिए।
अथवा
सूखा चरवाहों की जिन्दगी पर किस प्रकार प्रभाव डालता है ?
प्रश्न 20. प्रधानमंत्री के कार्य लिखिए।
अथवा
'केन्द्रीय मंत्रिपरिषद' का गठन किस तरह किया जाता है ?
प्रश्न 21. भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
(i) कंचनजंघा, (ii) शिलांग, (ii) थार मरुस्थल, (iv) लक्षद्वीप ।
अथवा
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए -
(i) नंगा पर्वत, (ii) पश्चिमी घाट, (iii) मालवा, (iv) गंगा नदी।
प्रश्न 22. सऊदी अरब की सरकार अपने नागरिकों को कितनी आजादी देती हैं ? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
मौलिक अधिकारों से आशय व उसके महत्व को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 23. भारत में निर्धनता रेखा का आकलन कैसे किया जाता है ?
अथवा
भारत में गरीबी उन्मूलन के प्रमुख उपाय बताइए।
Note - छात्रों की कक्षा नवी सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर की तैयारी के लिए एकमात्र मॉडल पेपर है इसमेंदए गये सभी प्रश्न important है याद करके अवश्य जाएं और अपनी तरफ से जरूर पूरी तैयारी कर के जाए।
एक टिप्पणी भेजें