MP Board 10th Hindi trimaasik paper 2024-25

MP Board 10th Hindi trimaasik paper 2024- नमस्कार प्यारे छात्रों , आज हमें इस पोस्ट में कक्षा दसवीं हिंदी त्रैमासिक पेपर 2024-25 के संबंध में जानने वाले हैं छात्रों जैसाकि आप सभी जानते हैं कि कक्षा 10वीं हिंदी त्रैमासिक पेपर 18 सितंबर 2024 को होने वाला है लेकिन आपका क्लास 10TH हिंदी का पेपर (10th Class Hindi paper) कैसा आएगा और किस पैटर्न पर रहने वाला है यह सभी जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से अवश्य पढ़ें 

MP Board 10th Hindi trimaasik paper 2024-25 - कक्षा दसवीं हिंदी त्रैमासिक पेपर


MP Board 10th Hindi trimaasik paper 2024-25 - कक्षा दसवीं हिंदी त्रैमासिक पेपर ऐसा आएगा


त्रैमासिक परीक्षा 2024—25

कक्षा– 10वीं 

विषय–  हिंदी


समय 03:00 घंटे                                                                                             पूर्णांक -75


निर्देश :―

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

2.निर्देश अनुसार प्रश्नों केउत्तर हल करें।

3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है।  जिनके लिए 1 × 30 अंक निर्धारित हैं।

4. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है।

5. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।

6. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. कवि ने बादलों के लिए विशेषण प्रयोग किया है

(अ) अनन्त

(ब) ललिता

(स) नवजीवन वाले

(द) मनमोहक


2.कवि बादलों से बरसने का आह्वान कर रहा है

(अ) गोल-गोल घूमकर बरसने को 

(ब) आकाश को घेरकर बरसने को

(स) धीरे-धीरे बरसने को

(द) तीव्र वेग में बरसने को


3. जुगुप्सा किस रस का स्थायी भाव है - 

(अ) अद्भुत

(ब) वीभत्स

(स) रौद्र

(द) वीर


4.उपन्यास सम्राट हैं.

(अ) जयशंकर प्रसाद

(ब) यशपाल

(स) प्रेमचन्द

(द) मन्नू भण्डारी


(5.)"सुनार गहने बनाता है इसमें वाच्य है 

(अ) कर्मवाच्य 

(ब) कर्तृवाच्य

(स) भाववच्य

(द) उपर्युक्त सभी


6.निम्नलिखित में से कौन शब्द-शक्ति का भेद नहीं है

(अ) अभिधा 

(ब) व्यंजना

(स) लक्षणा 

(द) रस


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1.सूरदास……….….………थे

2.छन्द……………..….. प्रकार के होते हैं।

3.वीर रस का स्थाई भाव…………….. है।

4.प्रतिमा का चश्मा…......बदल देता था

5. शब्द-शक्ति के ……….. प्रकार है।

6. समास के भेद ………… है


प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए -

               अ                                                ब

1. शिवपूजन सहाय का जन्म                 अ.  शिवपूजन सहाय

2. देहाती दुनिया                                 ब. सन् 1893

3 . सलाम आखिरी                             स. सन् 1911

4. अज्ञेय                                           द.  मधु कांकरिया

5. अज्ञेय का जन्म                               ई.  सच्चीदानंद हीरानंद वात्सयायन

6. निबंध                                        फ.     यात्रा वृतांत


प्रश्न 4. सत्य /  असत्य चुनिए

1.गोपियाँ कृष्ण द्वारा चुराए गए अपने मन को वापस माँग रही हैं।

2.रामचरितमानस महाकाव्य है।

3.दृश्य-काव्य में अभिनय तत्व प्रधान होता है।

4.नाटक गद्य की विधा नहीं है।

5.उपन्यास में कई कथाओं का समावेश होता है।

6. 'उससे खाना नहीं खाया जाता में भाववाच्य है।


प्रश्न 5. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए-

1.ऊँगली दिखाने से कौन मुरझा जाता है ? 

2. कवि प्रसाद जी अपने किस स्वभाव को दोष नहीं देना चाहते ?

3. रामचरितमानस का प्रमुख छन्द कौन सा है?

4.एकांकी में कितने अंक होते हैं?

5. 'प्रतिदिन' में कोन सी समास है?

6.समुच्चयबोधक शब्द का अभिप्राय लिखिए।


प्रश्न 6. लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या क्या विशेषताएँ बताई ?

अथवा

अवधी भाषा आज किन किन क्षेत्रों में बोली जाती है ?


प्रश्न 7. बच्चे की मुस्कान और एक बड़े व्यक्ति की मुस्कान में क्या अंतर है?

अथवा

 कवि नागार्जुन के अनुसार फसल क्या है ?


प्रश्न 8. उत्साह कविता में बादल किन-किन अर्थों की ओर संकेत करता है?

अथवा

कवि की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है


प्रश्न 9. गोस्वामी तुलसीदास के काव्य का भावपक्ष एवं हिन्दी साहित्य में उनका स्थान लिखिए।

अथवा

 जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएँ लिखिए।


प्रश्न 10.काव्य की परिभाषा लिखिए।

अथवा

अलंकार किसे कहते हैं


प्रश्न 11. महाकाव्य एवं खण्ड काव्य में अंतर लिखिए।

अथवा

विभाव और अनुभाव में अंतर लिखिए।


प्रश्न 12. आत्मकथा और जीवनी में दो अंतर लिखिए ।

अथवा

कहानी और उपन्यास में दो अंतर लिखिए


प्रश्न 13. गद्य किसे कहते हैं?

अथवा

निबन्ध किसे कहते हैं?


प्रश्न 14. हिन्दी गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए

अथवा

रिपोर्ताज किसे कहते हैं?


प्रश्न 15. सुषिर बाघों से क्या अभिप्राय है?

अथवा

शहनाई को 'सुषिर-वाद्यों' में शाह की उपाधि क्यों दी गई है


प्रश्न 16. सन्धि किसे कहते है ? सन्धि के भेद लिखिए।

अथवा

समास को परिभाषित करते हुए समास के भेद लिखिए।


प्रश्न 17. भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?

अथवा

बच्चे माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं?


प्रश्न 18.निम्नलिखित पद्यांशों का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए

ऊधी, तुम हो अति बड़भागी।

अपरस रहत सनेह तगा ते नाहिन मन अनुरागी पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी। ज्यों जल माँह तेल की गागरि, बूंद न ताको लागी प्रीति नदी में पाँऊ न बोरयो, दृष्टि न रूप परागी सूरदास अबला हम भोरी, गुर चोटी ज्यों पागी।।

  अथवा


 हमारे हरि हारिल की लकरी

मन क्रम बचन नंद नंदन उर यह दृढ़ कर पकरी। जागत सोबत स्वप्न दिवस निसि, कान्ह कान्ह जकरी सुनत जोग लागत है ऐसों, ज्यों कुरुई ककरी सुतो ब्याही हमको ले आए. देखी सुनी न करी यह तो सूर तिनहि ले सीपों जिनके मन चकरी




प्रश्न 19. गद्यांश की संदर्श, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए।


बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी - जवानी जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढती है। दुःखी हो गए।

                   

 अथवा


वह गृहस्थ थे, लेकिन उनकी सब चीज 'साहब' की थीं। जो कुछ खेत में पैदा होता, सिर पर लादकर पहले उसे साहब के दरबार में ले जाते जो उनके घर से चार कोस दूर था एक कबीरपंथी मठ से मतलब ! वह दरबार में भेंट रूप रख दिया जाकर प्रसाद रूप में जो उन्हें मिलता, उसे घर लाते और उसी से गुजर चलाते ।


प्रश्न 20. अनुच्छेद लेखन निम्नलिखित विषयों पर अनुच्छेद लिखिए (कोई एक)


  1. मेरे जीवन का लक्ष्य

  2. कोरोना काल में लॉकडाउन का दृश्य

  3. हमारा राष्ट्रीय ध्वज 

  4. अनुशासन का महत्व




प्रश्न 21. अपठित गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

देश प्रेम में आत्म विस्तार का भाव निहित है। जिस भाव के अंतर्गत व्यक्ति परिवार और समाज की परिधि से भी आगे अपने देश के प्रति अपना लगाव अनुभव करने लगता है, उस भाव को देश प्रेम के अंतर्गत परिगणित किया जाता है। देश प्रेम में देश की रक्षा और देश के विकास को महत्व दिए जाने के साथ देश के प्रति पूज्य भाव का संचार भी सन्निहित होता है। जब तक व्यक्ति देश को अपना आराध्य नहीं बनाता, तब तक देश के प्रति समर्पण का भाव भी उसमें जाग्रत नहीं होता।

प्रश्न

(i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

 (ii) देश के प्रति समर्पण का भाव कब जाग्रत होता है? (iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

                       अथवा


राष्ट्रीय भावना में शौर्यभाव का अपना विशिष्ट स्थान है। राष्ट्र गौरव का बखान और उसकी रक्षा का प्रबल भाव जिस कविता में व्यक्त होता है, उस वीर भाव को शौर्य के अन्तर्गत गिना जाता है। शौर्य का भाव आत्मगौरव से परिपूर्ण होता है। हिन्दी कविता के सुदीर्घ इतिहास में इस भाव की प्रतिष्ठा प्रायः सभी युगों में होती रही है। आदिकाल से आधुनिक युग तक किसी न किसी रूप में शौर्य और देशप्रेम का भाव जाग्रत रहा है।

प्रश्न

(i) उपर्युक्त गदयांश का उचित शीर्षक लिखिए। 

(ii) शौर्य भाव क्या है?

(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।


प्रश्न 22. अपने जिले के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखिए जिसमें परीक्षाकाल में ध्वनि-विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकरों) के बजाने पर रोक लगाने का निवेदन हो          

                         अथवा


त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी देने के लिए अपने पिताजी को पत्र लिखिए


प्रश्न 23.  निम्नलिखित विषयों पर निबन्ध लिखिए(कोई एक)

  1. दैनिक जीवन पर मँहगाई का असर

  2. शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट की उपयोगित

  3. विज्ञान का चमत्कार

  4. शराबबंदी की आवश्यकता एवं लाभ

  5. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020


30 - imp Questions जल्दी अपडेट होंगे



Note - छात्र कक्षा दसवीं हिंदी त्रैमासिक पेपर कैसा आएगा यह आप ऊपर दिए गए नमूने प्रश्न पत्र से समझ सकते हैं । यह नमूने प्रश्न important questions, और त्रैमासिक परीक्षा सिलेबस के आधार पर तैयार किया है और इसके सभी प्रश्न के उत्तर अवश्य याद करके जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने