Class 9th Vigyan trimaasik paper 2024 Solution - आज हम कक्षा 9वी विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2024-25 के संबंध में यह महत्वपूर्ण आर्टिकल लेकर आए हैं। अगर आप कक्षा 9 विज्ञान त्रैमासिक पेपर (class 9 science trimasik paper) की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत-बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं आपका आने वाला Class 9th science trimaasik paper कैसा आने वाला वाल है तो चलिए देख लेते हैं।
क्लास 9th विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2024-25 / class 9th science trimasik paper
त्रैमासिक परीक्षा 2024—25
कक्षा– 9वीं
विषय– विज्ञान
समय 03:00 घंटे पूर्णांक -75
निर्देश:–
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं
2. निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें।
3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 6×5 = 30 अंक निर्धारित हैं।
4. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है।
5. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
6. प्रश्न क्रमांक 21 से 23तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए।
(1) न्यूनतम विसरण का गुण पाया जाता है
(अ) ठोस
(ब) द्रव
(स) गैस
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. (अ) ठोस
(2) गैसों के किस गुण के कारण उन्हें सिलेंडर में भर के रखा जा सकता है -
(अ) सम्पीड्यता
(ब) तरलता
(स) विसरण
(द) परासरण
Ans. (अ) सम्पीड्यता
(3) वायु एक विलयन है
(अ) गैस में गैस का
(ब) गैस में द्रव का
(स) दव का गैस में
(द) द्रव का हवा में
Ans. (अ) गैस में गैस का
(4) नाइट्रोजन अणु की परमाणुकता होती है
(अ) एक परमाणुक
(व) द्विपरमाणुक
(स) चतुर्थ परमाणुक
(द) बहुपरमाणुक
Ans. (व) द्विपरमाणुक
(5) जिंक धातु का प्रतीक है
(अ) Pb.
(ब) Si
(स) U
(द) Zn
Ans. (द) Zn
(6) कैनाल रे की खोज किसने की
(अ) ई गोल्डस्टीन
(ब) जेजे थॉमसन
(स) डाल्टन
(द) रदरफोर्ड
Ans. (अ) गोल्डस्टीन
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(1) Mg की संयोजकता………. होती है।
(2) किसी तत्व की प्रोटॉन संख्या ही तत्व का ………….होता है।
(3) सल्फाइड का संकेत…….. होता है।
(4) दूध एक.......... विलयन है ।
(5) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया में परिक्षेपण माध्यम……………. होता है।
(6) केल्विन……..……का मात्रक है।
Ans. 1. +2, 2. ......., 3. S-2, 4 . कोलाइडी, 5. तरल अवस्था में, 6. ताप
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए।
(अ) (ब)
(1) केल्विन में तापमान (a) Au
(2) घनत्व (b) 13 मोल
(3) कोलाइड (c) आयोडीन
(4) स्वर्ण (d) दूध
(5) 52gm हिलियम की संख्या (e) किलोग्राम प्रति घन मीटर
(6) घेंघा रोग (f) सेल्सियस में तापमान +273
प्रश्न 4. सत्य / असत्य में उत्तर दीजिए।
(1) सतह क्षेत्र बढ़ जाने पर वाष्पीकरण की दर कम हो जाती है ।
(2) दाब बढ़ने और तापमान घटने से गैस द्रव में बदल सकती है
(3) निलंबन एक विषमांगी मिश्रण होता है
(4) ऑर्गन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8, 8 होता है।
(5) हाइड्रोजन की संयोजकता दो होती है ।
(6) परमाणु विद्युत रूप से उदासीन होते हैं।
प्रश्न 5. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए।
(1) मिश्र धातु पीतल के घटकों के नाम लिखिए।
(2) कुहरा बादल एवं कुहासा में परिक्षेपण माध्यम क्या होता है ?
(3) ऑक्साइड आयन का संकेत लिखिए।
(4) बहुपरमाणुक आयन सल्फेट का संकेत लिखिए।
(5) न्यूट्रॉन की खोज किसने की?
(6) दाब का मात्रक लिखिये।
प्रश्न 6. गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है ?
अथवा
गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए और क्यों ?
प्रश्न 7. वाष्पन (वशीकरण) से क्या समझते हो
अथवा
गलनांक को परिभाषित कीजिए
प्रश्न 8. किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है ?
अथवा
गर्म शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है ?
प्रश्न 9. समांगी और विषमांगी मिश्रण में अंतर लिखिए
अथवा
मिश्रण एवं योगिक में अंतर लिखिए
प्रश्न 10. कोलाइडी विलयन के दो गुण लिखिए |
अथवा
सांद्रता को परिभाषित कीजिए ।
प्रश्न 11. टिंडल प्रभाव क्या है ?
अथवा
अपकेंद्रण क्या है ?
प्रश्न 12. स्थिर अनुपात का नियम किसने प्रस्तुत किया था?
अथवा
डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के तीन अभिग्रहीत लिखिए
प्रश्न 13. त्वरण की परिभाषा एवं SI पद्धति में मात्रक लिखिए
अथवा
IUPAC का पूरा नाम लिखिए।
प्रश्न 14. कोशिका की खोज किसने की और कैसे की ?
अथवा
पादप एवं जंतु कोशिका में अंतर लिखिए ?
प्रश्न 15. लाइसोसोम को कोशिका की आत्मघाती थैली क्यों कहते हैं ?
अथवा
प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर लिखिए
प्रश्न 16. समस्थानिक किसे कहते हैं ? एक उदाहरण लिखिए |
अथवा
समभारिक क्या होते हैं एक उदाहरण लिखिए |
प्रश्न 17. द्रव्यमान संरक्षण का नियम क्या है
अथवा
निश्चित (स्थिर) अनुपात का नियम क्या है ?
प्रश्न 18. जंतु कोशिका का स्वच्छ नामांकन चित्र बनाइए
अथवा
एक पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए
प्रश्न 19. हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी क्यों पहुंच जाती है ?
अथवा
ऊर्ध्वपातन को परिभाषित कीजिए। उदाहरण भी दीजिए
प्रश्न 20. धातु व अधातु में कोई दो अंतर लिखिए |
अथवा
दूध में से क्रीम का पृथक्करण कैसे करते हैं ?
प्रश्न 21. दूरी और विस्थापन में अंतर लिखिए
अथवा
चाल और वेग में अंतर लिखिए ?
प्रश्न 22. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए
(a) संतृप्त विलयन, (c) कोलॉइड,
(b) शुद्ध पदार्थ, (d) निलम्बन
अथवा
निम्नलिखित के सूत्र लिखिए :
(i) सोडियम ऑक्साइड,
(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड,
(iii) सोडियम सल्फाइड,
(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड,
(v) ऐलुमिनियम ऑक्साइड,
Solution जल्द ही अपडेट हो जाएगा
Note - छात्रों हमें उम्मीद देखकर आपकी कक्षा नवी विज्ञान त्रैमासिक पेपर की तैयारी अच्छे से चल रही होगी और हमने जो विज्ञान नमूना प्रश्न पत्र इस पोस्ट में बताया है यह प्रश्न पत्र आपके आने वाले विज्ञान पेपर के लिए अति महत्वपूर्ण सभी प्रश्न के उत्तर रठ कर जाए।
![क्लास 9th विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2024-25 PDF Download [MPBSE] क्लास 9th विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2024-25 PDF Download [MPBSE]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiPGjiyRnysSCqXcdt5g4Fn82FgV0_QAQWHNH8AIIjl5VXMtvM3CZa1tZl-TAoz2Ug7r2m4Sd15oaBCRNnU_Mzhf-j23IQikOdoKmwMIqPoaDHWTI-O77HG_jn-zJqFpaaEcXXwY1M5Xl1_9-ds4Xl94qK2kbvG6-LyS9vhiwbFyBMT5cvPFrsuNp3slafl/s16000/20240919_115636.jpg)