Present indefinite tense in hindi - नियम, पहचान और उदाहरण

Present indefinite tense - हेलो दोस्तों आज हम Present indefinite tense बनाना सिखाने वाले हैं दोस्तों Present indefinite tense को present simple tense भी कहते हैं अगर आपको प्रेजेंट सिंपल टेंस या present indefinite tense नहीं आता है तो कोई बात नहीं क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको present indefinite tense के नियम present indefinite tense की पहचान और present indefinite tense के उदाहरण आपके लिए लेकर आए जिससे आप प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस बनाना आसानी से सीख सकते हैं तो चलिए जान लेते हैं -

Present indefinite tense in hindi - नियम, पहचान और उदाहरण


Present indefinite tense in hindi - नियम, पहचान और उदाहरण

Present indefinite tense की पहचान

पहचान - वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूँ, आते है अथवा है, हूँ, हो, हैं, मुख्य क्रिया के रूप में आते हैं। इस तरीके से हम प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस की पहचान कर सकते हैं।

Present indefinite tense के नियम

नियम - I, we, you, they बहुवचन कर्ताओं के साथ क्रिया का I Form या do और He, she, it एकवचन कर्ता के साथ fo I Form + S या es का प्रयोग किया जाता है।

सहायक क्रिया एकवचन के साथ does तथा बहुवचन के साथ do होती है।

Present indefinite tense example (उदाहरण)


PRESENT INDEFINITE TENSE Example 

1. राम बाजार जाता है। Ram goes to market.

2. उसकी बहिन चाय नहीं पीती है। His sister does not take tea.

3. वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। Trees are very useful for us.

4. क्या तुम मुझे जानते हो ? Do you know me?

5. तुम मेरे मित्र नहीं हो। You are not my friend.

6. मैं पुस्तक पढ़ता हूँ। I read a book.

7. तुम जा सकते हो।
You can go.

8. सूर्य पूर्व से निकलता है। या सूर्य पूर्व में उदय होता है।
The sun rises in the East.

9. तुम कहाँ रहते हो ? Where do you live?

10. पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। The earth moves round the Sun.

11. तुम्हारा नाम क्या है ?
What is your name?

12. आज तेज गर्मी पड़ रही है। It is very hot today.

13. तुम किस कक्षा में पढ़ते हो ? In which class do you read?

Tense Chart PDF Download 

Post a Comment

और नया पुराने