MP board 12th Chemistry वार्षिक पेपर 2022 के लिए Super 100 Questions

MP board 12th Chemistry वार्षिक पेपर 2022 के लिए Super 100 Questions

MP board Class 12 Chemistry varshik paper 2022:- दोस्तों आपकी स्टडी को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आज हम लाये हैं chemistry (रसायन शास्त्र) के top hundred question जो पिछले प्रश्नपत्रों में भी कई बार पूछे गए हैं। और इनके इस बार भी पूछे जाने की संभावना है। दोस्तों कोविड-19 के चलते आपके एग्जाम बहुत ज्यादा कठिन नहीं होंगे बल्कि बहुत सरल प्रश्न ही आपसे पूछे जाएंगे। तो दोस्तों आप अपने एग्जाम की तैयारी हमारे द्वारा दिये गए top hundred question में से बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। अन्य सभी विषयों के question भी हम आपको उपलब्ध करवायेगे। तो इस पोस्ट पूरा जरूर पढ़ें।

MP board 12th Chemistry वार्षिक पेपर 2022 के लिए Super 100 Questions

12th Chemistry Super 100 Question For MP board exam 2022 (कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान वार्षिक पेपर 2022 के लिए 100 महत्वपूर्ण प्रश्न) 

प्रश्न 1. प्रतिलोम परासरण से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 2. परासरण का जैविक महत्व लिखिए। 

प्रश्न 3. प्रेशर कुकर के उपयोग से खाना पकाने में समय कम क्यों लगता है ?

प्रश्न 4. विसरण तथा परासरण में अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 5. निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए :

(i) प्रतिशतता,

(ii) मोलरता,

(iv) मोललता,

(v) फॉर्मलता,

(vi) नॉर्मलता,

(vii) ppm (पार्ट्स प्रति मिलियन) में सान्द्रता।

प्रश्न 6. अनादर से विलयनों के धनात्मक एवं ऋणआत्मक विचलनों में अंतर स्पष्ट कीजिए। 

प्रश्न 7. तनु विलियन का परासरण दाब का नियम क्या है इससे वांट हाफ समीकरण की व्युत्पत्ति कीजिए।

प्रश्न 8. राउल्ट का नियम क्या है? अवाष्पशील विलेय युक्त बिलियन के लिए राउल्ट के नियम का व्यंजक प्रतिपादित कीजिए।

प्रश्न 9. वांट हाफ गुणांक से आप क्या समझते हैं? इसके अनुप्रयोग लिखिए।

प्रश्न 10.  निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए-(i) विशिष्ट चालकता ,(ii)मोलर चालकता या आणविक चालकता ,(iii) तुल्यांकी चालकता ।

प्रश्न 11. कोलरोश नियम को परिभाषित कीजिए तथा इसके दो अनुप्रयोग लिखिए।

प्रश्न 12. सेल के विद्युत वाहक बल से आप क्या समझते हैं यह सांद्रण व ताप पर किस प्रकार निर्भर करता है ।

प्रश्न 13. फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम लिखिए। उनके अनुप्रयोगों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

प्रश्न 14. एक साधारण सुष्क सेल  की सचित्र व्याख्या कीजिए तथा इसके दोष बताइए ।

प्रश्न 15. मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड क्या है यह कैसे बनाया जाता है सचित्र वर्णन कीजिए।

प्रश्न 16. अभिक्रिया की दर एवं दर स्थिरांक में अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 17. रासायनिक अभिक्रिया की दर क्या है? अभिक्रिया की दर को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 18. अणु सँख्याता तथा अभिक्रिया की कोटि में अंतर स्पष्ट कीजिए ।

प्रश्न 19. आरहिनीयस समीकरण को स्पष्ट कीजिए तथा इसकी उपयोगिता लिखिए? 

प्रश्न 20.  देहली ऊर्जा और सक्रियण ऊर्जा को समझाइए इनका आपस में क्या संबंध है?

प्रश्न 21.अर्धायुकाल  क्या है प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए इसका व्यंजक प्रतिपादित कीजिए ।

प्रश्न 22. कोलाइडी विलियन क्या होता है?

प्रश्न 23. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?

प्रश्न 24. मिसेल क्या है ?

प्रश्न 25. पेप्टिकरण किसे कहते हैं?

प्रश्न 26.स्कंदन और पेप्टन में क्या अंतर है।

प्रश्न 27. भौतिक अधिशोषण और रासायनिक अधिशोषण में अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 28. हार्डी शुल्जे का नियम क्या है?

प्रश्न 29. स्वर्ण संख्या से आप क्या समझते हो?

प्रश्न 30. ब्राउनी गति किसे कहते हैं?

प्रश्न 31. विद्युत कण संचलन से आप क्या समझते हो?

प्रश्न 32. वास्तविक तथा कोलाइडी विलियन में अंतर स्पष्ट कीजिए।

 प्रश्न 33. द्रव अमोनिया की बोतल खोलने से पहले उसे ठंडा क्यों करते हैं?

 प्रश्न 34. H2O  की अपेक्षा H2S एक प्रबल अपचायक है। क्यों?

 प्रश्न 35. HF द्रव है जबकि अन्य हैलोजन की हाइड्राइड्स सामान्य ताप पर गैस हैं क्यों?

 प्रश्न 36. अक्रिय युग्म प्रभाव क्या है?

प्रश्न 37. उत्कृष्ट गैसों की आयनन ऊर्जा सर्वाधिक क्यों होती है?

प्रश्न  38. समुद्री गोताखोर श्वसन के लिए ऑक्सीजन व हीलियम का मिश्रण क्यों प्रयोग करते हैं ?

प्रश्न  39. ऑक्सीजन के असामान्य व्यवहार का कारण स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न  40. निम्नलिखित का कारण स्पष्ट कीजिए-(ई) जल का क्वथनांक H2S के क्वथनांक से अधिक है।

 प्रश्न 41. प्रकृति में समूह 17 के तत्व रंगीन तथा प्रबल ऑक्सीकारक क्यों होते हैं?

 प्रश्न 42. उत्कृष्ट गैसों के चार उपयोग लिखिए।

 प्रश्न 43. संक्रमण तत्वों की 6 विशेषताएं लिखिए ।

प्रश्न 44. डी ब्लॉक के तत्व रंगीन आयन क्यों बनाते हैं ।

प्रश्न  45. लैंथेनाइड संकुचन से आप क्या समझते हैं इसके क्या परिणाम होते हैं।

 प्रश्न 46. संक्रमण तत्व किसे कहते हैं इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए 

प्रश्न 47. प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों में निम्नलिखित गुणों के परिवर्तन (variation) की विवेचना कीजिए:

(1) परमाण्वीय त्रिज्या,

(2) आयनन ऊर्जा,

(3) धात्विक लक्षण,

(4) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ।

प्रश्न 48. लैंथेनाइड तथा एक्टिनाइड के गुणों की तुलना कीजिए।

 प्रश्न 49. संकुल आयन से आप क्या समझते हो?

 प्रश्न 50. लिगंड से आप क्या समझती हो? उदाहरण सहित समझाइए।

 प्रश्न  51. प्रभावी परमाणु संख्या क्या है उदाहरण सहित लिखिए ।

प्रश्न  52. सिल्वर क्लोराइड मैथिल अमीन विलियन में क्यों घुल जाता है?

 प्रश्न 53. दिक लवण और संकुल लवण में क्या अंतर है?

 प्रश्न 54. निम्नलिखित की संरचना लिखिये

(i) Fe(CO)5

(iii) [NiCl4]2-

(v) जाइसे लवण

(ii) [Co(NH3)6]3+

(iv) फेरोसीन।

प्रश्न 55. निम्नलिखित के IUPAC पद्धति में नाम लिखिए:

(i) K4 [Fe(CN)6]

(ii) [Co (H2O)2, Br2]CI

(iii) [Cr (en)3]Cl3

(iv) [Pt (NH3)4]Cl2

(v) K 2[Zn(OH)4]

प्रश्न 56. निम्नलिखित उपसहसंयोजन यौगिकों के सूत्र लिखिए-

(i) टेट्राऐम्मीन डाइऐक्वाकोबाल्ट (III) क्लोराइड

(ii) पोटैशियम टेट्रासायनिडोनिकैलेट (II)

(iii) ट्रिस (एथेन-1, 2-डाइऐमीन) क्रोमियम (III) क्लोराइड

(iv) ऐम्मीनब्रोमिडोक्लोरिडोनाइट्रिटो-N-प्लैटिनेट (II)

(v) डाइक्लोरोबिस (एथेन-1, 2-डाइऐमीन) प्लैटिनम (IV) नाइट्रेट

(vi) आयरन (III) हेक्सायनिडोफेरेट (II)


प्रश्न 57. निम्नलिखित यौगिकों की संरचनाएँ लिखिए-

(i) 2-क्लोरो-3-मेथिल पेन्टेन

(ii) 1, 4-डाइब्रोमी ब्यूट-2-ईन

(iii) 1-क्लोरो-4-एथिल साइक्लो हेक्सेन 

(iv) 1-ब्रोमो-4-द्वितीयक ब्यूटिल 2-मेथिल बैंजीन

(v) 4-तृतीयक-ब्यूटिल-3-आयोडोहेप्टेन।

प्रश्न 58. हेलो एरिन, हेलो एल्केन की तुलना में कम क्रियाशील क्यों होते हैं?

 प्रश्न 59. हेलो एरिन में C―X आबन्ध की प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।

 प्रश्न 60. प्रयोगशाला में अयोडाफोर्म कैसे बनाया जाता है? इसकी प्रमुख गुण व उपयोग लिखिए।

प्रश्न 61. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-

(1) फ्रीऑन 

(ii) डी. डी.टी. 

(ii) बी. एच. सी. या गैमेक्सीन। ।

प्रश्न 62.निम्नलिखित  अभिक्रियाओं को समझाइए-

(i) बर्टज अभिक्रिया, (ii) सैण्डमेयर अभिक्रिया, (iii) गाटर मेन अभिक्रिया (v) फ्रीडेल-क्राफ्ट अभिक्रिया, (vi) फ्रन्कलैण्ड अभिक्रिया। () रीमर टीमेंन अभिक्रया

प्रश्न 63. विलोपन अभिक्रिया किसे कहते हैं? इससे संबंधित सेटजेफ नियम लिखिये।

 प्रश्न 64. अल्कोहल का क्वथनांक ईथर या संगत एल्केन की तुलना में उच्च क्यों होता है?

 प्रश्न 65. फिनोल और अल्कोहल में अंतर स्पष्ट कीजिए।

 प्रश्न 66. शीरे से अल्कोहल के निर्माण का संक्षेप में वर्णन करें ।

प्रश्न 67. ईथर के भौतिक गुण व उपयोग लिखिए।

प्रश्न 68. विक्टर मेयर परीक्षण द्वारा प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक एल्कोहल में वभेद कीजिये।

 प्रश्न 69.कैनिजारो अभिक्रिया तथा एल्डो संघनन को उदाहरण सहित समझाइए

प्रश्न 70. निम्नलिखित में होने वाली अभिक्रियाओं को लिखिए-

() इटार्ड अभिक्रिया (ii)  पर्किन् अभिक्रया

प्रश्न 71. कारबोनिल समूह पर नाभिक स्नेही अभिक्रिया की क्रियाविधि उदाहरण सहित समझाइए ।

प्रश्न 72. कारण स्पष्ट कीजिए- (i) बेन्जेलडी हाइड ,   एसितएल्डिहाइड सर कम क्रियाशील है।

(ii) करबोक्सलिक अम्ल के क्वथनांक संगत एल्कोहॉलों की अपेक्षा उच्च होते हैं

प्रश्न 73. कर्बोकसीलिक समूह की संरचना एवं आवर्धन पर टिप्पणी लिखिए।

 प्रश्न 74. कर्बोकसीलिक अम्ल का अम्लीय स्वभाव स्पष्ट कीजिए ।

प्रश्न 75. निम्नलिखित अभिक्रियाओं को समझाइए-

(ii) विटिग अभिक्रिया, (iv) बेन्जायन संघनन, (४) मानिश अभिक्रिया, (ल) वॉल्फ-किश्नर अपचयन, (vi) स्टीफेन्स अभिक्रिया।

प्रश्न  76. m नाइट्रो बेंजीन का नाइट्रिकटन नहीं होता क्यों?

प्रश्न 77. अणु भार समान होते हुए भी ट्राई मैथिल एमीन का क्वथनांक  n-प्रोपायल अमीन से कम होता है ,?

प्रश्न 78. एनिलिन का नाइट्रिकम करने से पहले इसका क्यों किया जाता है प्रश्न

प्रश्न 79. निम्नलिखित के IUPAC नाम दीजिए-

(i) CH (CH)2NH, (ii) (CH),CHNH2.

प्रश्न 80. निम्नलिखित को क्षारकीय प्राबल्य के घटते हुए क्रम में लिखिए।

C6H5NH2, C2H5NH2, (C2H5)2NH, NH3

प्रश्न 81. निम्नलिखित के कारण का स्पष्टीकरण कीजिए-

(i) ऐनिलीन साइक्लोहेक्सिल ऐमीन की अपेक्षा दुर्बल क्षारक होता है।

(ii) मेथिल ऐमीन के विलयन में सिल्वर क्लोराइड घुल जाता है।

प्रश्न 82. निम्नलिखित में से प्रत्येक को एक-एक उदाहरण देते हुए समझाइए:

(i) हॉफमैन ब्रोमेमाइड अभिक्रिया,

(ii) सैण्डमेयर अभिक्रिया,

(iii) मस्टर्ड ऑयल अभिक्रिया,

(iv) कार्बिलऐमीन अभिक्रिया।

प्रश्न 83. क्या होता है जब (केवल समीकरण लिखो)-

(i) एथिल ऐमीन, नाइट्रस अम्ल से क्रिया करता है।

(ii) ऐनिलीन, जलीय माध्यम में ब्रोमीन जल से क्रिया करता है।

प्रश्न 84. जैव अणु क्या है? चार प्रकार के जैव अणुओं के नाम लिखिए। 

प्रश्न  85. कार्बोहाइड्रेट क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए।

प्रश्न  86. किन्हीं चार प्रोटीनो के नाम देते हुए उनके द्वारा मनुष्य की शरीर में किए जाने वाले कार्य लिखिए। 

प्रश्न 87. प्रोटीन संरचना की मौलिक इकाई क्या है?

प्रश्न  88. विटामिन क्या है विटामिन डी के प्रमुख स्त्रोत व उसके अभाव से होने वाली हानि बताइए ।

प्रश्न 89. RNA तथा DNA के कार्यों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।

प्रश्न  90. विटामिन क्या है उन विटामिनों के नाम लिखिए जिन की कमी से निम्नलिखित बीमारियां होती हैं -(i)खून का थक्का न जमना (ii)रतौंधी (iii) रक्ताल्पता (iv)सूखा रोग 

प्रश्न 91. जल में घुलनशील दो विटामिनों के नाम एवं इनके अभाव में होने वाले रोग लिखिए।

 प्रश्न 92. डीएनए फिंगरप्रिंटिंग क्या है इसका महत्व बताइए

प्रश्न 93. दो सल्फर औषधियों के नाम लिखिए तथा दो दर्द निवारक या पीड़ा हारी औषधियों के नाम लिखिए।

 प्रश्न 94. उर्वरता क्या है?

 प्रश्न  95.ज़वीटर आयन एवं समविभव बिंदु से आप क्या समझते हैं?

 प्रश्न 96. संश्लिष्ट अपमार्जक का एक उदाहरण दीजिए ।

प्रश्न 97.प्रतिजैविक क्या है एक उदाहरण देकर समझाइए।

 प्रश्न 98.(i) प्रशांतक क्या होते हैं दो उदाहरण दीजिए।

 (ii) प्रति अम्ल क्या होते हैं दो उदाहरण दीजिए ।

प्रश्न 99.निम्नांकित औषधीय पौधों की सक्रिय घटकों के नाम तथा औषधी उपयोग लिखिए -(i)आंवला (ii)हल्दी (iii)तुलसी (iv)नीम 

प्रश्न 100.साबुन कठोर जल में झाग क्यों नहीं देता।


इस पोस्ट को अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें तथा लाभ उठाएं । ऐसी  महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिये। धन्यवाद……


Post a Comment

और नया पुराने