SSC क्या होता है ? SSC Full Form in Hindi | SSC में जॉब

SSC क्या होता है ? SSC Full Form in Hindi | SSC में जॉब

Hello friends welcome to studygro.com दोस्तों आज हम आपको भारत के सबसे अधिक  चर्चित एग्जाम की जानकारी विस्तार से देंने वाले हैं जिसका नाम है SSC दोस्तों यह एग्जामिनेशन संस्था कई प्रकार के एग्जाम  करवाती है। सरकारी नोकरी की चाह रखने वाले अधिकतर students एसएससी  को ही पसन्द करते हैं। क्योंकि यह हाई सैलरी जॉब और हाई पोस्ट भी उपलब्ध कराती है। यदि आप भी SSC की तैयारी करना चाहते हैं तो आपके मन में इससे सम्बन्धित कई सबाल होंगे जिनका जबाव आजकी इस पोस्ट में आपको मिल जाएगा तो दोस्तों हमारी इस पोस्ट को ध्यान से पूरा अवश्य पढ़ें।

SSC क्या होता है ? SSC Full Form in Hindi | SSC में जॉब

मुख्य बिंदु

  • SSC क्या है/SSC का full form
  • SSC की स्थापना कब और क्यों कि गई?
  •  SSC के वर्तमान चेयरमैन कौन हैं तथा SSC का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
  • SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं।
  • SSC के लिए योग्यता क्या होनी चाहिये
  • SSC के लिए आयु सीमा क्या है
  • SSC से प्राप्त जॉब में सैलेरी कितनी होती है

SSC क्या होता है / SSC का full form

SSC  सरकारी विभागों में पद रिक्तियों की आपूर्ति हेतु प्रतियोगी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने वाली एक संस्था है जो सरकार को प्रतियोगी परीक्षाओं के द्वारा सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी चुन कर देती है ।यह संस्था कई सरकारी विभागों की पद आपूर्ति  हेतु परीक्षा करवाती है।अर्थात यह केन्द्र सरकार के अधीन कार्य करती है ।SSC का पूरा नाम(Staff selection commission) कर्मचारी भर्ती आयोग है।

SSC की स्थापना कब और क्यों कि गई -

इसकी स्थापना 4 नवंबर 1975 में की गई थी । इसकी स्थापना का उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों के उच्च पदों पर योग्य अधिकारियों का चयन कर सर्वश्रेष्ठ अधिकारी पाना था।SSC का पुराना नाम subordinate service commission था जिसे 1977में बदल कर public service commission कर दिया गया।

SSC के वर्तमान चेयरमैन कौन हैं तथा SSC का मुख्यालय कहाँ स्थित है

एसएससी के वर्तमान चेयरमैन ब्रजराज शर्मा हैं इन्होंने  9 दिसम्बर 2015 को यह पद ग्रहण किया था। SSC का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके कार्यालय 6 अलग अलग शहरों  कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, इलाहबाद,मुम्बई में स्थित हैं।इसके अलावा इसके 2 उप कार्यालय  रायपुर तथा चंडीगढ़ में भी हैं।

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं-

SSC  कई सरकारी विभागों की रिक्तियों को भरने का काम करता है जिसमें छोटे बड़े  सब प्रकार के पद होते हैं जिन्हें एक ही प्रतियोगी परीक्षा द्वारा भरा जाना संभव नही है इसलिए SSC कई प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करती है जो अलग अलग समय पर वर्ष में एक बार आयोजित की जाती हैं।जिनके नाम इस प्रकार है।

  1. SSC MTS exam- यह परीक्षा 10वी के बाद ही दे सकते हैं।
  2. SSC CHSL exam - इसे 12वी के बाद ही दे सकते हैं।
  3. SSC CGL exam - इसे  ग्रेजुएशन के बाद ही दे सकते हैं।
  4. SSC  stenographer exam
  5. SSC GD Constable exam
  6. SSC CPO exam
  7. SS JE exam
  8. SSC JHT exam
समय समय पर इन अलग अलग परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है इनका समय जानने के लिए आप एसएससी का वार्षिक कैलेंडर देख सकते है एसएससी प्रत्येक वर्ष एक वार्षिक केलेेंडर जारी करती हैै जिसमे उसके द्वारा  उस वर्ष ली जाने वाली सभी परीक्षाओं की समय सीमा दी जाती है जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन सी परीक्षा कब होगी और अपनी तैयारी कर सकते हैं।

SSC के लिए योग्यता क्या होनी चाहिये

दोस्तों एसएससी के लिए सभी अलग अलग परीक्षाओं के लिए अलग अलग योग्यता होनी चाहिए
1. जो स्टूडेंट 10वी पास है वह SSC MTS का exam दे सकते हैं 
2. जो स्टूडेंट 12वी पास हैं वह SSC CHSL का exam दे सकते हैंयदि 
3. जो स्टूडेंट ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुके हैं वह SSC CGL का exam दे सकते हैं।
4. SSC स्टेनोग्राफर के लिए आपका 12वी पास होना काफी है 
5. SSC GD यह exam 10वी/12वी पास स्टूडेंट दे सकते हैं 
6. SSC JHT यह exam graduate और post graduate दोनों के लिए होता है 
7. SSC CPO exam केवल graduate स्टूडेंट के लिए है।
8. SSC JE Exam यह एग्जाम इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त student ही दे सकते हैं।

SSC के लिए आयु सीमा क्या है

एसएससी द्वारा जो परीक्षाऐं आयोजित की जाती हैं उनमें सम्मिलित होने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 27 वर्ष  होना चाहिये।

SSC से प्राप्त जॉब में सैलेरी कितनी होती है-

एसएससी की परीक्षा में पास होकर जॉब प्राप्त करने पर आपकी सेलेरी इस बात पर डिपेंड करती है कि आप किस पोस्ट पर है और किस शहर में जॉब करते हैं यदि आपकी जॉब किसी बड़े शहर में लगी है तो आपको सेलेरी भी उतनी ही अच्छी मिलेगी और आप जिस पद पर आसन्न है उसके हिसाब से भी आपकी सेलेरी कम या अधिक हो सकती है । हाँ इतना अवश्य है कि इसमें आपकी सेलेरी 20000 -25000 से प्रारम्भ होगी।इसके बाद आपके  स्थान और पद के हिसाब से अधिक हो सकती है ।

Note-  SSC की अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहिये जल्द हम आपके लिए ssc के की सभी पोस्टों की विस्तृत जानकारी देंगे 


दोस्तों आज हमने जाना कि एसएससी क्या है,SSC से प्राप्त जॉब में सैलेरी कितनी होती है,SSC के लिए आयु सीमा क्या है ,SSC का full form,SSC की स्थापना कब और क्यों कि गई ,SSC के वर्तमान चेयरमैन कौन हैं तथा SSC का मुख्यालय कहाँ स्थित है, SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं, SSC के लिए योग्यता क्या होनी चाहिये। तो यदि आपको  हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों से शेयर करें और हमें कमेन्ट करें तथा फीडबेक देंने न भूलें हमारी पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद ............

Post a Comment

और नया पुराने