MP board 10th Science मॉडल पेपर 2021 PDF

MP board 10th Science मॉडल पेपर 2021 PDF

MP board 10th model paper 2021,MP Board Class 10th Model Paper 2021, class 10th science model paper 2021, MPBSE Model Paper 2021, एमपी बोर्ड 10th मॉडल पेपर 2021,

MP board 10th model paper 2021,MP Board Class 10th Model Paper 2021, class 10th science model paper 2021, MPBSE Model Paper 2021, एमपी बोर्ड 10th मॉडल पेपर 2021,

MP board 10th model paper 2021- आज हम क्लास 10th के छात्रों के लिए science सब्जेक्ट का मॉडल पेपर लेकर आए हैं यह जो क्लास 10th science मॉडल पेपर है वह सत्र 2020-21 की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है तो दोस्तों अगर आप इस क्लास 10th science मॉडल पेपर को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा ध्यान से अवश्य पढ़ें और जो क्वेश्चन इस मॉडल पेपर में दिए गए हैं वह आप नीचे भी देख सकते हैं और साथ ही आप क्लास 10th साइंस मॉडल पेपर की PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

MP board 10th Science मॉडल पेपर 2021 PDF Download

सुपर मॉडल पेपर 2020-21

विषय- विज्ञान सेट -1

कक्षा - 10वीं

समय- 3 घंटे।                                                 पूर्णाअंक- 80


 निर्देश:-

  1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

  2. प्रश्न 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है।

  3. प्रश्न 5 से 13 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न अंक 2, शब्द सीमा 30 शब्द है।

  4. प्रश्न 14 से 18 तक लघु उत्तरीय प्रश्न अंक 3, शब्द सीमा 75 शब्द है।

  5. प्रश्न 19 से 21 तक दीर्घउत्तरीय प्रश्न अंक 4, शब्द सीमा 120 शब्द है।

  6. प्रश्न 22 से 24 तक निबंधात्मक प्रश्न अंक 5, शब्द सीमा 150 शब्द है।


1. सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. अम्ल और क्षार के बीच होने वाली अभिक्रिया कहलाती है-

(a) रेडॉक्स                     (b) उदासीनीकरण

(c) विस्थापन                   (d) वियोजन

उत्तर -उदासीनीकरण


2 . कार्बन की संयोजकता है -

(a) 1                             (b) 2

(c) 3                             (d) 4

उत्तर- 4


3. निम्न में से कौन सा तत्व सर्वाधिक संयोजी इलेक्ट्रॉन रखता है-

(a) Na                         (b) Al

(c) Si                           (d) P

उत्तर- P

 

4. विभवानतर मापन यंत्र है- 

(a) अमीटर                    (b) वोल्टमीटर

(c) गैल्वनोमीटर               (d) लेक्टोमीटर

उत्तर- वोल्टमीटर


5. विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियम प्रतिपादक थे-

(a) मैक्सवेल                  (b) फैराडे

(c) एंपियर                     (d) फ्लेमिंग

उत्तर - फैराडे


2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का सामान्य नाम……..है

2. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्या की…………. होती है।

3. किसी तार का प्रतिरोध उसकी लंबाई के………… होता है

4. विद्युत धारा का मान बढ़ाने पर विद्युत चुंबकीय शक्ति का मान…………. हो जाता है।

5. विश्व पर्यावरण दिवस……….. को मनाया जाता है


उत्तर- 1. बैंकिंग सोडा, 2. आदि, 3. अनुक्रमानुपाती, 4. अधिक, 5. 5 जून


3. एक वाक्य में उत्तर लिखिए-

1 . लोहे पर जंग लगना किस प्रकार की अभिक्रिया है

उत्तर- संक्षारण

2 . अम्लों लोग के pH मान की परिसर क्या है

उत्तर- 7 से कम

3 . अनुवांशिकी के जनक का नाम लिखिए

उत्तर- ग्रेगर जॉन मेंडल

4. दर्पण सूत्र लिखिए

उत्तर - 1/f = 1/u+1/v

5. ओजोन परत में छिद्र सबसे पहले कहां देखा गया?

उत्तर- अंटार्कटिका में


4.सही जोड़ी बनाइए



1. पित्त रस

(A) प्रोटीन

2. इंसुलिन

(B) यूरिया का निर्माण

3. भोजन का स्थानांतरण

(C) फ्लोयम

4. यकृत 

(D) अग्नाशय

5. ट्रिप्सिन

(E) पित्ताशय


उत्तर- 1.-E,  2.-D, 3.- C, 4.-B, 5.- A


5. धोने का सोडा एवं बेकिंग सोडा के दो दो प्रमुख  उपयोग बताइए?     

अथवा                              

   प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्र रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए? इसकी व्याख्या कीजिए


6. कार्बन के दो गुण धर्म कौन से हैं जिनके कारण हमारे चारों और कार्बन यौगिकों की विशाल संख्या दिखाई देती है ?

अथवा 2

    निम्नलिखित के संरचना सूत्र आरेख बनाइए-

     (अ) मेथेन                (ब) एथेन


7. सहसंयोजी आबंध क्या है?

अथवा

   समजातीय (सजातीय) श्रेणी को परिभाषित कीजिए?


8. न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएं हैं?

अथवा

   डोबेराइनर का त्रिक नियम क्या है?


9. द्विखण्डन बहूखण्डन से किस प्रकार भिन्न है?

अथवा

   मां के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है?


10. मेंडल के नियमों के महत्व समझाइए

अथवा

   गुड सूत्र क्या होते हैं इसके कारण लिखिए


11. स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों होता है?

अथवा

    तारे क्यों टिमटिमाते हैं?


12. प्रतिरोध क्या है?

अथवा

   किसी विद्युत बल्ब के तंतु में से 0.5 विद्युत धारा 10 मिनट तक प्रभावित होती है विद्युत परिपथ से प्रवाहित विद्युत आवेश का परिमाण ज्ञात कीजिए


13. दो चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं एक दूसरे को प्रतिच्छेद क्यों नहीं करती?

अथवा

    विद्युत मोटर का क्या सिद्धांत है?


14. एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,7 हैं

A. इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है

B. निम्न में किस तत्व के साथ इसकी रासायनिक समानता होगी

N(7).        F(9).        P(15).       Ar(18)

अथवा

   निम्न के नाम बताइए-

   A. तीन तत्वों जिनके सबसे भारी कोष में इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो।

   B. दो तत्व जिनके सबसे बाहरी कोष में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो।

C. तीन तत्वों जिनका बाहरी कोर्स पूर्ण हो।


15. धमनी और शिरा में अंतर बताइए ?

अथवा

     अमीबा अपना पोषण कैसे प्राप्त करता है ?


16. विद्युत धारा किसे कहते हैं? इसका S.I. मात्रक लिखिए

अथवा

    प्रतिरोध को श्रेणी क्रम में जोड़ने पर संयोजन में कुल प्रतिरोध का व्यंजक ज्ञात कीजिए?


17. फ्लेमिंग के वाम-हस्त (बाएं हाथ) नियम को चित्र सहित समझाइए?

अथवा

   विद्युत मोटर का नामांकित आरेख खींचिए। इसका सिद्धांत तथा कार्यविधि स्पष्ट कीजिए?


18. ग्लोबल वार्मिंग के कोई तीन कारण लिखिए?

अथवा

   खाद श्रंखला व खाद्य जाल में निम्नलिखित अंतर लिखिए?


19. ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया क्या है उदाहरण दीजिए ?

अथवा

   रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं? समीकरण दीजिए


20. प्रकाश के परावर्तन से आप क्या समझते हैं? इसके नियम लिखिए।

अथवा

   2m फोकस दूरी वाले किसी अवतल लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिए।


21. प्रिज्म द्वारा प्रकाश के विचलन को चित्र द्वारा समझाइए?

अथवा

    प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण को चित्र द्वारा दर्शाइए?


22. धातु अधातु के भौतिक गुण जैसे धात्विक चमक, कठोरता, आघातवर्धनीयता, चालकता एवं ध्वनिकता आधार पर अंतर लिखिए?

अथवा

   कारण बताइए-

  1. प्लैटिनम, सोना एवं चांदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है।

  2. सोडियम, पोटेशियम एवं लिथियम को तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है।


23. पुष्प की अनुदैर्ध्य काट का नामांकित चित्र बनाइए?

अथवा

     निम्नलिखित के कार्य लिखिए

     वृषण, अण्डाशय, शुक्रवाहिका, पुंकेसर


24. मेंडल के प्रभाविता के नियम को समझाइए

अथवा

    लिंग निर्धारण में Y गुणसूत्र की भूमिका समझाइए?


Class 10th science model paper PDF download


यह भी पढ़ें:-

MP board all Subjects model paper 2021 class 10th


Note- दोस्तों आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों केेे साथ अवश्य शेयर करें।

Post a Comment

और नया पुराने