Best Stream After 10th - 10वीं के बाद कौन सा विषय लें

Best Stream After 10th- हेलो छात्रों स्वागत है आपका study gro वेबसाइट पर, आज हम क्लास 10th के बाद हर छात्र के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है—अब आगे कौन सा विषय चुनें? यही फैसला आपके करियर की दिशा तय करता है। कई बार छात्र दोस्तों, रिश्तेदारों या समाज के दबाव में आकर विषय चुन लेते हैं, जो बाद में परेशानी का कारण बनता है। इसलिए जरूरी है कि आप सही जानकारी के आधार पर सोच-समझकर निर्णय लें। और आपके लिए बेहतर विषय /Subject कौन सा है जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।

Best Stream After 10th - 10वीं के बाद कौन सा विषय लें


इस लेख में हम कक्षा दसवीं उसके बाद 11 वी मैं कौन सी steam लेना चाहिए और कौन सी steam नही लेना चाहिए विस्तार से इस आर्टिकल में जानेंगे।

10वीं के बाद Main Steam/ Subject कौन-कौन से होते हैं 

 1. Science (विज्ञान)

यह सबसे लोकप्रिय स्ट्रीम मानी जाती है।

मुख्य विषय:

  • Physics (भौतिक विज्ञान)
  • Chemistry (रसायन विज्ञान)
  • Mathematics (गणित) / Biology (जीव विज्ञान)

Science Steam किसके लिए सही है?

अगर आपको गणित, साइंस, टेक्नोलॉजी या रिसर्च में रुचि है, तो यह आपके लिए सही विकल्प है।

करियर विकल्प:

  • इंजीनियर (Engineer)
  • डॉक्टर (Doctor)
  • फार्मासिस्ट
  • वैज्ञानिक (Scientist)
  • IT और टेक्नोलॉजी फील्ड

Science Lene ke fayde फायदे:

  • सबसे ज्यादा करियर विकल्प
  • बाद में Arts या Commerce में भी जा सकते हैं

नुकसान:

  • पढ़ाई थोड़ी कठिन होती है
  • ज्यादा मेहनत और समय देना पड़ता है

2. Commerce Stream (कॉमर्स स्ट्रीम)

यह स्ट्रीम बिजनेस और फाइनेंस में रुचि रखने वालों के लिए होती है।

मुख्य विषय:

  • Accountancy (लेखांकन)
  • Business Studies (व्यापार अध्ययन)
  • Economics (अर्थशास्त्र)

Commerce Steam किसके लिए सही है?

अगर आपको पैसे, बिजनेस, बैंकिंग या मार्केट में रुचि है तो Commerce अच्छा विकल्प है।

करियर विकल्प:

  • Chartered Accountant (CA)
  • Company Secretary (CS)
  • Banking Jobs
  • Businessman
  • MBA

फायदे:

  • बिजनेस और फाइनेंस में अच्छा स्कोप
  • पढ़ाई मध्यम स्तर की होती है

नुकसान:

  • सीमित टेक्निकल विकल्प
  • साइंस फील्ड में नहीं जा सकते

3. Arts stream (आर्ट्स )

यह स्ट्रीम उन छात्रों के लिए है जिन्हें समाज, इतिहास, राजनीति और क्रिएटिव फील्ड में रुचि होती है।

मुख्य विषय:

  • History (इतिहास)
  • Geography (भूगोल)
  • Political Science (राजनीति विज्ञान)
  • Sociology (समाजशास्त्र)
  • Hindi / English

Arts किसके लिए सही है -

अगर आपको पढ़ना, लिखना, समाज को समझना या क्रिएटिव काम करना पसंद है तो Arts सबसे अच्छा विकल्प है।

करियर विकल्प:

  • UPSC, SSC, Police, Govt Jobs
  • Teacher / Professor
  • Lawyer (वकील)
  • Journalist
  • Designer, Writer

फायदे

  • पढ़ाई आसान और समझने योग्य
  •  सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए सबसे बेहतर

नुकसान:

  • लोग इसे कम महत्व देते हैं (जो गलत सोच है)
  • सही दिशा न मिलने पर करियर में देरी हो सकती है

 सही स्ट्रीम कैसे चुनें?

विषय चुनते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें:

  •  अपनी रुचि (Interest) पहचानें आपको क्या पसंद है—गणित, बिजनेस या समाज? उसी के अनुसार विषय चुनें।
  •  अपनी क्षमता (Ability) समझें अगर आपको गणित कठिन लगता है, तो सिर्फ दूसरों के कहने पर Science मत लें।

 3. करियर लक्ष्य तय करें

  • अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं → Science
  • अगर CA बनना चाहते हैं → Commerce
  • अगर UPSC की तैयारी करनी है → Arts

 4. दूसरों के दबाव में न आएं

  • दोस्त क्या ले रहे हैं, ये जरूरी नहीं।
  • आपका भविष्य आपका निर्णय है।
  •  सबसे अच्छा विषय कौन सा है?

सच यह है कि कोई भी स्ट्रीम “सबसे अच्छी” नहीं होती, सही वही है जो आपके लिए सही हो।

  • अगर आपको Science पसंद है → Science सबसे अच्छा
  • अगर आपको बिजनेस पसंद है → Commerce सही
  • अगर आपको पढ़ना-लिखना और समाज समझना पसंद है → Arts बेस्ट

 कुछ जरूरी सुझाव

  • जल्दी में फैसला न लें
  • माता-पिता और टीचर से सलाह लें
  • अपने लक्ष्य के अनुसार विषय चुनें
  • जिस विषय में रुचि हो, उसी में आगे बढ़ें

 निष्कर्ष (Conclusion)

Class 10th के बाद विषय चुनना जीवन का महत्वपूर्ण फैसला होता है। सही विषय चुनने के लिए आपको अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखना चाहिए। किसी भी स्ट्रीम को छोटा या बड़ा न समझें, क्योंकि सफलता आपकी मेहनत और लगन पर निर्भर करती है।

Keshav G

नमस्कार मेरा नाम Keshav G Silawat है मैं इस वेबसाइट पर अपनी Author का कार्य करती हूं मुझे लिखने का बहुत शौक खास करके में Result, Career options, MP board Exam के संबंध में पोस्ट लिखती हूं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने