MP board result kaise Check kare 2026- आज के इस लेख में हम एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें यह जानने वाले हैं छात्रों जैसा कि आपको पता है मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) हर साल लाखों छात्रों के लिए 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) के रिजल्ट जारी करता है। Board परीक्षा के बाद सबसे ज्यादा इंतजार Result का ही होता है। कई बार छात्रों को यह समझ नहीं आता कि रिजल्ट कैसे चेक करें, कौन-सी वेबसाइट सही है या कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या जानकारी जरूरी होगी। इस आर्टिकल में आपको 100% सही और आसान तरीके से MP Board 10th और 12th का रिजल्ट चेक करने की पूरी जानकारी बताने वाले हैं अगर आप भी एमपी बोर्ड के छात्र हैं तो तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।
MP Board Result 2026 कब आएगा?
MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 15 से 20 अप्रैल के बीच में जारी होने की संभावना बनी हुई है एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट
रिजल्ट देखने के लिए आपको केवल एमपी बोर्डक ऑफिशियल वेबसाइट ही उपयोग करना चाहिए:
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
इन website पर रिजल्ट सुरक्षित और सही तरीके से उपलब्ध होता है।
MP Board Result 2026 Kaise Check Kare
क्लास 10th और क्लास 12th रिजल्ट 2026 देखने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ मुख्य स्टेप्स को फॉलो करना है फिर आप आसानी से अपना रिजल्ट अपने मोबाइल में निकल पाओगे -
1- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें।
2- ऊपर बताई गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट (mpresults.nic.in) पर जाएं।
3. होमपेज पर आपको “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” का लिंक दिखाई देगा।
4. उस लिंक पर click करें। इसके बाद रिजल्ट का पेज ओपन हो जएगा
5. आपसे रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर मांगी जाएगी। इसे सही-सही भर देना है
6. अपनी जानकारी से भरने के बाद submit” बटन पर क्लिक करें।
7. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
8. रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या प्रिंट निकाल लें ताकि भविष्य में काम आ सके।
SMS से रिजल्ट कैसे देखें 2026
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल नहीं रही हो, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
10वीं के लिए: MPBSE10 टाइप करें
12वीं के लिए: MPBSE12 टाइप करें
फिर इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के जरिए आ जाएगा।
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होती है?
जब आप अपना रिजल्ट देखते हैं, तो उसमें निम्न जानकारी दी होती है:
छात्र का नाम
रोल नंबर
विषयों के नाम
हर विषय के अंक
कुल अंक
प्रतिशत (%)
पास/फेल स्थिति
रिजल्ट चेक करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें
हमेशा सही रोल नंबर डालें
केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें
साइबर कैफे या अनजान लिंक से बचें
रिजल्ट आने के तुरंत बाद वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें
Original Marksheet कब मिलेगी?
ऑनलाइन रिजल्ट केवल अस्थायी (Provisional) होता है। कुछ दिनों बाद आपकी स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट मिल जाएगी, जो आगे की पढ़ाई और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी होती है।
Rechecking / Revaluation कैसे करें?
अगर आपको अपने अंकों पर संदेह है, तो आप Rechecking या Revaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए MP Board की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होता है और निर्धारित शुल्क जमा करना होता है।
Supplementary (पूरक) परीक्षा क्या है?
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलता है। इससे छात्र साल बर्बाद किए बिना पास हो सकता है।
निष्कर्ष
MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। आपको बस सही वेबसाइट, सही जानकारी और थोड़ी सावधानी की जरूरत होती है। ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट आने के बाद घबराएं नहीं, चाहे परिणाम जैसा भी हो, आगे के अवसर हमेशा खुले रहते हैं। मेहनत और सही दिशा में काम करने से आप अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकते हैं।
