MP Board Result 2026: कब आएगा (10th & 12th)

MP board result 2026- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) हर साल लाखों छात्रों की कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित करता है। वर्ष 2026 में भी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। “MP Board Result 2026 कब आएगा?” यह सवाल इस समय सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की कक्षा दसवीं और बारहवीं रिजल्ट 2026 कब जारी किया जाएगाश, रिजल्ट 2026 से जुड़ी प्रक्रिया और जरूरी जानकारी के लिए इसलिए को पूरा पढ़ें।

MP Board Result 2026: कब आएगा (10th & 12th)


MP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 

MP Board कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ आमतौर पर फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाती हैं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें लगभग एक से डेढ़ महीने का समय लगता है। इसी आधार पर हर साल मई के महीने में रिजल्ट घोषित किया जाता है।

MP Board Result 2026 कब आ सकता है?

MP board कक्षा दसवीं और बारहवीं रिजल्ट 2026 कब और किस दिन आएगा अगर हम पिछली सत्र की बात करें तो एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट में के पहले हफ्ते और दूसरे हफ्ते में जारी करता है और इस बार भी माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 15 मई 2026 से पहले जारी कर देगा। हालांकि एमपी बोर्ड अभी मल्यांकन के काम में व्यस्त है फिलहाल में अभी तक रिजल्ट 2024 को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया है लेकिन...

  •  कक्षा 10वीं का रिजल्ट 7 मई 2026 (संभावित)
  • कक्षा 12वीं का रिजल्ट 7 मई 2026 (संभावित)

हालाँकि, mp board की तरफ से अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। जैसे ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होगी, MPBSE द्वारा रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

MP Board Result 2026 कहाँ और कैसे देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए तरीकों से अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर 
  2. रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर सबमिट करना है
  3. आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा
  4. रिजल्ट की आप पीडीएफ सेव कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी ले सकते हैं

आजकल कई बार SMS या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी जाती है।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प होते हैं:

  • पास छात्र:
    10वीं पास छात्र आगे 11वीं में अपने विषय चुन सकते हैं।
    12वीं पास छात्र कॉलेज, प्रतियोगी परीक्षा या स्किल कोर्स की तैयारी कर सकते हैं।

  • कम अंक आने पर:
    छात्र रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • फेल होने पर:
    MP Board सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा का मौका देता है, जिससे छात्र एक साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

रिजल्ट से जुड़ी जरूरी सलाह

  • रिजल्ट से पहले किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

  • सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

  • रोल नंबर और जरूरी दस्तावेज पहले से संभालकर रखें।

  • रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, घबराएँ नहीं—आगे बढ़ने के कई रास्ते होते हैं।

निष्कर्ष

MP Board Result 2026 को लेकर छात्रों में उत्सुकता बिल्कुल स्वाभाविक है। पुराने रिकॉर्ड के अनुसार, रिजल्ट मई 2026 में आने की पूरी संभावना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें, सकारात्मक सोच बनाए रखें और भविष्य की तैयारी पर ध्यान दें। रिजल्ट जीवन का एक पड़ाव है, अंतिम मंजिल नहीं।


Keshav G

नमस्कार मेरा नाम Aarti Silawat है मैं इस वेबसाइट पर अपनी Author का कार्य करती हूं मुझे लिखने का बहुत शौक खास करके में Result, Career options, MP board Exam के संबंध में पोस्ट लिखती हूं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने