Class 11th हिंदी पेपर solution 2021 संदर्भ प्रसंग व्याख्या

Class 11th हिंदी पेपर  solution 2021 संदर्भ प्रसंग व्याख्या 

आज पानी गिर रहा है,
बहुत पानी गिर रहा है,
रात भर गिरता रहा है,
प्राण मन घिरता रहा है,
बहुत पानी गिर रहा है,
घर नज़र में तिर रहा है,
घर कि मुझसे दूर है जो,
घर खुशी का पूर है जो।

सन्दर्भ-प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक 'आरोह' के पाठ 'घर की याद' से अवतरित है। इसके रचयिता 'भवानी प्रसाद मिश्र' हैं।
प्रसंग-प्रस्तुत पद में 'कविता का गाँधी' कहे जाने वाले कवि भवानी प्रसाद मिश्र ने
असहयोग आन्दोलन के दौरान अपने कारावास-प्रवास के समय सावन की बारिश को देखकर
अपने घर की याद आने का सजीव वर्णन किया है।

व्याख्या-कवि बताता है कि बाहर वर्षा हो रही है। बहुत पानी बरस रहा है। पूरी रात
तेज़ मूसलाधार बारिश होती रही है। इस बरसात ने उसके प्राण और मन पर गहरा प्रभाव डाला
है। बारिश की बूंदों के साथ-साथ उसका मन अपने घर की यादों में डूब जाता है। उसका घर
इस कारावास से बहुत दूर है। वह घर जो खुशियों और सुखद स्मृतियों का भण्डार है। वास्तव
में, बरसात को देखकर कवि को अपने घर की बहुत याद आ रही है।

Post a Comment

और नया पुराने